फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused of rape, out of reach of Police

24 घंटे में भी नहीं पकड़ा गया रेप का आरोपी

Sun, 30 Nov 2014 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 30 Nov 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
accused of rape, out of reach of Police

लिव-इन रिलेशनशिप में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

विज्ञापन


युवती के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ दर्ज हुए मामले के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो रहा है। आरोपी का लैब भी बंद है। हालांकि पुलिस का दावा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ओमनगर में रहने वाली युवती ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुड़गांव में लैब चलाने वाले झज्जर निवासी मंदीप बेनीवाल पिछले एक साल से उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा था। इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से अचानक युवक के गायब होने के बाद उसे मोबाइल पर संपर्क करने पर वह बात नहीं कर रहा। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। जिसमें गुड़गांव स्थित उसके लैब पर भी छापेमारी की गई लेकिन वह बंद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उसके गांव और कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। सिटी थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी के कई और ठिकानों का पता चला है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed