{"_id":"5e20fa9c8ebc3e4b3a57a6cc","slug":"accused-of-nirbhaya-shifted-to-high-security-cell-jail-number-three-is-new-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट किए गए निर्भया के दोषी, जेल नंबर तीन है नया ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट किए गए निर्भया के दोषी, जेल नंबर तीन है नया ठिकाना
Fri, 17 Jan 2020 05:45 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 17 Jan 2020 05:45 AM IST
सार
- जेल नंबर तीन होगा दोषियों का नया ठिकाना
- फांसी से पहले भेजा जाता है हाई सिक्योरिटी सेल
विज्ञापन
निर्भया के दोषियों को होगी फांसी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्भया के चारों दोषियों को गुरुवार को फांसीघर से चंद कदम दूर स्थित हाई सिक्योरिटी सेल में भेज दिया गया। अब दोषियों का नया ठिकाना जेल नंबर तीन हो गया है। अब तक वह अलग-अलग जेल के कसूरी वार्ड में बंद थे।
विज्ञापन
जेल सूत्रों का कहना है कि जेल नंबर तीन में भेजे जाने के दौरान दोषियों के चेहरे पर तनाव की लकीरें साफ नजर आ रही थी। हाई सिक्योरिटी सेल में उन पर सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
जेल अधिकारियों ने बताया कि दोषी विनय जेल नंबर चार, जबकि अक्षय, पवन और मुकेश जेल नंबर दो में बंद थे। अदालत से फांसी का फरमान जारी होने के बाद दोषियों को जेल नंबर तीन के हाई सिक्योरिटी सेल में भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
जेल नंबर तीन में ही फांसीघर है। दोषियों को यहां लाने से पहले हाई सिक्योरिटी सेल में मरम्मत और सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम चल रहा था।
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गुरुवार दोपहर दो गाड़ियों में कड़ी सुरक्षा के बीच चारों दोषियों को जेल संख्या तीन में शिफ्ट किया गया। चारों को अलग-अलग सेल में रखा गया है। इनकी निगरानी के लिए तमिलनाडु स्पेशल पुलिस के दो-दो जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे।
हालांकि, सुरक्षा कर्मियों को दोषियों के पास छह घंटे से ज्यादा रहने की इजाजत नहीं है। इन्हें जिस सेल में रखा गया है उसमें सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसकी निगरानी के लिए कर्मचारी को तैनात किया गया है।