{"_id":"664baf312a301a5733075aa3","slug":"accused-of-murder-to-avenge-beating-arrested-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पिटाई का बदला लेने के लिए हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पिटाई का बदला लेने के लिए हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था
Tue, 21 May 2024 01:44 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 21 May 2024 01:44 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पिटाई का बदला लेने के लिए चाकू से हत्या करने के मामले में वांछित आरोपी देवेंदर उर्फ जॉनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फरवरी 2023 में मामला दर्ज होने के बाद से फरार था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पिटाई का बदला लेने के लिए चाकू से हत्या करने के मामले में वांछित आरोपी देवेंदर उर्फ जॉनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फरवरी 2023 में मामला दर्ज होने के बाद से फरार था। इस मामले में आरोपी का भाई पहले से ही जेल में बंद है। आरोपी पहले भी 2 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार के अनुसार, सनी नाम का युवक रणहौला से नांगलोई तक 14 फरवरी, 2023 को आरटीवी बस चला रहा था। आरटीवी में उसका भाई देवेंदर उर्फ जॉनी और 2-3 दोस्त भी साथ थे। जब आरटीवी कमरुद्दीन नगर चौराहे के पास पहुंची तो एक मोटरसाइकिल आरटीवी के सामने आ गई। सनी और विशाल मलिक नाम के बाइक सवार के बीच बहस हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद सनी आरटीवी को नांगलोई स्टैंड ले गया, जहां विशाल मलिक अपने तीन दोस्तों के साथ फिर उससे मिला। इन लोगों ने सनी की पिटाई की। पिटाई का बदला लेने के लिए सनी ने अपने दोस्तों को बुला लिया। सभी बरात घर, रणहौला के पास इकट्ठा हो गए। सनी ने अपने भाई देवेन्द्र उर्फ जॉनी, चचेरे भाई राहुल और दोस्तों दीपांशु उर्फ दीपू, सोनू, प्रकाश उर्फ दुर्गा डीपी के साथ मिलकर बदला लेने की साजिश रची।
विज्ञापन