{"_id":"632604832f146a211b7b47cd","slug":"accused-of-molesting-arrested-after-five-months-in-khajuri-khas-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दो बहनों से छेड़छाड़ में पांच माह बाद पकड़ा ‘बॉक्सर’, डर खत्म करने पुलिस आरोपी को ले गई लोगों के बीच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दो बहनों से छेड़छाड़ में पांच माह बाद पकड़ा ‘बॉक्सर’, डर खत्म करने पुलिस आरोपी को ले गई लोगों के बीच
Sat, 17 Sep 2022 11:01 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:01 PM IST
सार
आरोपी का इलाके में इतना दबदबा है कि घटना के समय आरोपी दोनों बहनों के साथ बदसलूकी करता रहा, लेकिन किसी ने भी दोनों को बचाने की कोशिश नहीं की। पुलिस लोगों का डर निकालने के लिए आरोपी को गिरफ्तार कर घटनास्थल पर लाई। यहां लोगों से कहा कि इससे डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खजूरी खास इलाके में दो बहनों से बीच सड़क छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने पांच माह बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलदीप उर्फ बॉक्सर (27) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपी का इलाके में इतना दबदबा है कि घटना के समय आरोपी दोनों बहनों के साथ बदसलूकी करता रहा, लेकिन किसी ने भी दोनों को बचाने की कोशिश नहीं की। पुलिस लोगों का डर निकालने के लिए आरोपी को गिरफ्तार कर घटनास्थल पर लाई। यहां लोगों से कहा कि इससे डरने की जरूरत नहीं है। यदि कोई भी ऐसी वारदात को अंजाम देता है तो तुरंत पुलिस को खबर दें।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 23 साल की युवती परिवार के साथ खजूरी इलाके में रहती है। दस मई को वह छोटी बहन को परीक्षा केंद्र लेकर जा रही थी। इस बीच रास्ते में आरोपी ने दोनों बहनों को रोक लिया। आरोपी ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। छोटी बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने पिटाई कर दी। दोनों बहनें मदद के लिए चिल्लाने लगी, लेकिन कोई भी व्यक्ति आगे नहीं आया।
विज्ञापन
आरोपी काफी समय से युवती का पीछा कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। इस बीच शुक्रवार को पुलिस ने एक सूचना के बाद आरोपी को खजूरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।