फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused of molestation of School teacher arrested.

टीचर संग बदतमीजी करने वाला पकड़ाया

Thu, 18 Dec 2014 02:20 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
accused of molestation of School teacher arrested.

गुड़गांव में नूह पुलिस ने बुधवार को शिक्षिका का हाथ पकड़कर उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ व अपशब्द कहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे स्थानीय अदालत में पेश कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शि्क्षिका हेमलता, जो कि गांव घासेड़ा के जीजीपीएस स्कूल में पढ़ाती हैं उन्होंने एक युवक के विरुद्ध पुलिस को उसके साथ बदतमीजी व छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


नूंह पुलिस ने गत् 2 दिसंबर को इस संबंध में धारा 345 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को काबू करने के प्रयास शुरू कर दिए थे। कई बार आरोपी ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर बुधवार को वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसकी पहचान शारूख पुत्र आसा निवासी घासेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने अदालत में पेश कर दिया। पुलिस आरोपी को अग्रिम पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।

बालिका से दुष्कर्म करने वाले को उम्रकैद

accused of molestation of School teacher arrested.

फरीदाबाद में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले दीवान सिंह उर्फ राम सिंह को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास और 75 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। दुष्कर्मी को जेल भेज दिया गया। एनआईटी थाना क्षेत्र निवासी एक दंपति सेक्टर-21ए में एक पार्क के पास चाय की रेहड़ी लगाते थे। 16 जून 2014 को दंपति अपनी पांच और दस साल की दो बेटियों को भी अपने साथ लाए थे। दोनों बच्चियां पार्क में खेल रही थीं।

करीब डेढ़ बजे पति किसी काम से गया था और पत्नी चाय बांटने गई हुई थी। इस दौरान अनखीर निवासी दीवान सिंह उर्फ  राम सिंह पार्क पहुंचा और पांच साल की बच्ची को उठा ले गया। ग्रीन बेल्ट ट्यूबवेल के पास उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।
 
बच्ची के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर उधर से गुजर रहे लोगों ने दीवान सिंह को मौके पर ही पकड़ा लिया। लोगों ने उसे पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। बच्ची की मां ने एनआईटी थाने में केस दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई कर रहे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देशराज चालिया ने दीवान सिंह उर्फ रामसिंह को बच्ची से दुष्कर्म का दोषी करार दिया। उसे उम्रकैद और 75 हजार जुर्माने की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed