फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused of kidnapping and assaulting an Excise Department employee arrested

Delhi NCR News: आबकारी विभाग के कर्मचारी का अपहरण व मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
ध्यानार्थ---- सोनीपत, हरियाणा के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

- आरोपी कर पीड़ित को बहालगढ़ ले गए थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आबकारी विभाग के कर्मचारी का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने के मामले में फरार आरोपी साहब सिंह (34) को गिरफ्तार किया था। यह आरोपी दिल्ली आबकारी विभाग के एक ऑन-ड्यूटी कर्मचारी के अपहरण और मारपीट से जुड़े एक मामले में शामिल था और वारदात के बाद से फरार था।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम के अनुसार आबकारी विभाग में तैनात एक कर्मचारी की शिकायत पर शालीमार बाग में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़ित ने शिकायत में कहा था कि 22/23. फरवरी, 2026 की रात को आरोपी साहब सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता से मारपीट की और उसे अगवा कर लिया। पीड़ित उस समय अपनी सरकारी ड्यूटी पर था। ये पीड़ित को एक आई-10 कार में हरियाणा के बहालगढ़ ले जाया गया। यहां उसके साथ और अधिक मारपीट की गई। स्थानीय थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि जिला सोनीपत, हरियाणा निवासी आरोपी साहब सिंह फरार था। शाखा में तैनात इंस्पेक्टर कमल कुमार की टीम काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही था। इसके बाद मिली विशेष सूचना के बाद एसआई गुलाब सिंह और आशीष शर्मा धौला कुआं बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। साहब सिंह पर दिल्ली तथा हरियाणा में मानव तस्करी, बलात्कार, अपहरण, मारपीट, आबकारी नियमों का उल्लंघन और अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed