फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused of 10 murder absconding from Police Custody after firing on police in hospital in faridabad

शूट आउट एट सिविल अस्पताल: 10 हत्याओं के आरोपी गैंगस्टर को फिल्मी स्टाइल में फायरिंग कर छुड़ाया

Tue, 09 Oct 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 09 Oct 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
accused of 10 murder absconding from Police Custody after firing on police in hospital in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के झज्जर के मनजीत महाल गैंग के शार्प शूटर विकास दलाल को उसके साथी बीके सिविल अस्पताल में पुलिस हिरासत से छुड़ा ले गए। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच कई बार फायरिंग भी हुई। 
विज्ञापन


बदमाशों की पिस्तौल से चली गोली का छर्रा लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना के बाद क्राइम ब्रांच और एसजीएम नगर थाना पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।       
विज्ञापन


मनजीत महाल गिरोह के शूटर विकास दलाल पर दिल्ली, गुरुग्राम और झज्जर में 17 मामले दर्ज हैं। विकास दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। इसी वर्ष मई में उसे तिहाड़ से फरीदाबाद की नीमका जेल में शिफ्ट किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दांत में दर्द होने की शिकायत पर जेल में तैनात डॉक्टर ने उसे इलाज के लिए बीके सिविल अस्पताल रेफर किया था। जेल वैन पर तैनात एएसआई सुनील के अनुसार, पुलिस गार्द जेल से 11 बंदियों को लेकर बीके सिविल अस्पताल में करीब 11 बजे आई थी। 

accused of 10 murder absconding from Police Custody after firing on police in hospital in faridabad
कुछ ही मिनट बाद एएसआई सुनील और हवलदार परवीर बंदी विकास दलाल को दंत चिकित्सक के पास जांच करवाने ले गए थे। चेकअप के बाद जब वे विकास को वापस वैन में बैठाने के लिए ला रहे थे तो एएसआई सुनील ने हवलदार परवीर को कार्ड देकर उसकी दवा लाने भेज दिया और खुद विकास को लेकर बस की तरफ चल दिए।    
   
करीब 11.20 मिनट पर बस से थोड़ा पहले विकास एएसआई सुनील से हाथ छुड़वाकर भाग निकला। एएसआई ने उसका पीछा किया, तभी आगे खड़े उसके साथी ने हवा में फायर किया। 

एक पल को एएसआई ठिठककर रुका और इसी का फायदा उठाकर दोनों बदमाश बाहर की तरफ भागे। एएसआई सुनील ने भी अपनी सर्विस रिवाल्वर से फायर किया, मगर गोली किसी को नहीं लगी। इस दौरान बदमाशों ने भागते हुए दो-तीन बार फायर किए। एएसआई ने भी गोली चलाई।  

बाइक स्टार्ट कर तीसरा साथी पहले से खड़ा था

accused of 10 murder absconding from Police Custody after firing on police in hospital in faridabad
jail escape in faridabad - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों का तीसरा साथी बाइक स्टार्ट करके अस्पताल गेट से कुछ आगे खड़ा था। तीनों बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर दशहरा ग्राउंड की ओर निकल भागे।

 एएसआई ने भागते बदमाशों पर कई फायर किए, मगर वे काफी दूर जा चुके थे। बदमाशों की गोली का छर्रा लगने से अस्पताल के बाहर छोले-भठूरे खा रहा इकबाल घायल हो गया। इकबाल एनआईटी पांच स्थित शमां बैंड में काम करता है।

घटना की सूचना आला अधिकारियों को दी गई। कुछ ही देर में थाना एसजीएम नगर और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एसीपी एनआईटी गजेंद्र सिंह भी बीके अस्पताल पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली।

 सारी घटना अस्पताल में लगे कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस टीम ने वह रिकार्डिंग भी देखी। एसीपी ने बताया कि घटना के बाद शहर में नाकेबंदी करवा दी गई है। क्राइम ब्रांच व थाने की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed