फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused made porn video of female lawyer.

महिला वकील का बनाया अश्लील वीडियो, दी घिनौनी धमकी

Fri, 08 May 2015 11:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 08 May 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Accused made porn video of female lawyer.

संगीन जुर्म के आरोपियों ने उनकी पैरवी करने वाली महिला वकील को ही बदनाम कर डाला। उन्होंने महिला का अश्लील फोटो बनाकर उसे वकील और अन्य साथियों के बीच वायरल कर दिया।

विज्ञापन


घटना से आहत वकील ने आत्महत्या करने की चेतावनी देते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेंट्रल थाना क्षेत्र निवासी महिला वकील ने बताया कि नीमका जेल में बंद दो युवक उससे कानूनी मदद लेते रहते हैं।

आरोप है कि कुछ दिन पहले इन युवकों ने महिला वकील के फेसबुक प्रोफाइल से उसका फोटो निकलवाया और कंप्यूटर की मदद से उसके चेहरे को किसी अन्य महिला के नग्न शरीर पर लगाकर अश्लील फोटो बनवा लिया।
विज्ञापन

महिला दे रहे बदनामी की धमकी

Accused made porn video of female lawyer.

युवकों ने यह फोटो कंप्यूटर, मोबाइल और मेमोरी कार्ड में अलग-अलग जगह सेव कर लिया। अब आरोपी महिला पर उनसे बात करने का दबाव डाल रहे हैं और बात न करने पर पूरे शहर और कचहरी में बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं।

आरोपी युवकों ने वकील का फोटो मोबाइल फोन के सोशल एप पर ग्रुप में डाल दिया। यह फोटो कई साथी वकीलों के मोबाइल तक पहुंच गई।

महिला का आरोप है कि अब कई वकील साथी उसे ब्लैकमेल करने के लिए उसकी झूठी अश्लील तस्वीर अन्य वकीलों को भेज रहे हैं।
साथियों की हरकत से सदमे में आई महिला वकील ने पुलिस को बताया कि वह खुदकुशी करने तक की सोच चुकी है।

पीड़ित महिला ने युवकों, उसके साथियों और वकीलों सहित कुल सात लोगों के खिलाफ सेंट्रल थाने में केस दर्ज कराया है।
एसएचओ सेंट्रल भारत भूषण ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल से कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed