{"_id":"696f822ca9c601eb3e0b1b5e","slug":"accused-involved-in-buying-stolen-phone-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-120921-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चोरी के फोन की खरीद में शामिल आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चोरी के फोन की खरीद में शामिल आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- आरोपी के कब्जे से 9 चोरी के मोबाइल फोन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने छीने/चोरी किए गए फोन की खरीद-बिक्री में शामिल आरोपी खत्री बिंद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के 9 हाई-एंड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह की टीम ने नई बस्ती लाहौरी गेट, दिल्ली इलाके में निगरानी और फील्ड वेरिफिकेशन करने के बाद आरोपी को पकड़ा है। इससे पहले पिछले साल जून में इसी टीम ने ताना बिंद नाम के एक आरोपी को 29 चोरी के फोन के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद लगभग सात महीने बाद आरोपी के भाई खत्री बिंद को नौ चोरी के फोन के साथ पकड़ा है। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से मोबाइल चोरी के तीन मामलों का खुलासा करने का दावा किया है।