{"_id":"30dda29f79bfe9bfb36d5f8b066e2b58","slug":"account-information-give-to-hackers-left-1-83-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसे में आया युवक और गंवा दी जिंदगी भर की कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसे में आया युवक और गंवा दी जिंदगी भर की कमाई
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 08 Apr 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी बैंक अधिकारी बन कर फोन कर रहे हैकर के झांसे में आकर एक युवक जीवन भर की कमाई गवां बैठा। हैकर्स ने उसके खातों में से 1.83 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने आईटी एक्ट में केस दर्ज करने के बजाय ठगी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सेक्टर 86 निवासी अनिल कुमार एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके एक निजी बैंक में दो खाते हैं। दोनों खाते आपस में लिंक हैं। 7 अप्रैल को उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि मार्च क्लोजिंग के बाद उनके खाते में बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन
झांसे में आकर अनिल कुमार ने फोन करने वाले को खाते के बारे में जानकारी दे दी। फोन करने वाले ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर थोड़ी देर में एक वन टाइम पासवर्ड आएगा, जिसे वे बता दें और उनका खाता अपडेट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वन टाइम पासवर्ड आने पर उन्होंने कॉल करने वाले को बता दिया। कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के मैसेज आने लगे। जब तक वे अपने खाते को ब्लॉक करवाते तब तक उनके दोनों खातों से 1.83 लाख रुपये निकल चुके थे। अनिल कुमार ने इसकी शिकायत थाना कोतवाली में की। एसएचओ ने बताया कि केस दर्ज कर हैकर्स तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की मदद जी जा रही है।