फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi AQI According to CPCB Air Quality Index in the national capital is in the very poor category

Delhi Pollution: दिवाली से पहले राजधानी में सांसों पर संकट बरकरार, AQI 300 पार; यमुना में दिख रहा जहरीला झाग

Wed, 30 Oct 2024 08:20 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 30 Oct 2024 08:20 AM IST
सार

Delhi Air Pollution: सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी हो रही है। आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 351, बवान में 317, नरेला 302, बुराड़ी 292, द्वारका 275, रोहिणी में 292 दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Delhi AQI According to CPCB Air Quality Index in the national capital is in the very poor category
Delhi Pollution - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्लीवासियों की सांसों पर संकट बरकरार है। राजधानी के कई इलाकों का एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी हो रही है। दिवाली के दिन होने वाली आतिशबाजी हवा को दमघोंटू की ओर ले जा सकती है।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 351, बवान में 317, नरेला 302, बुराड़ी 292, द्वारका 275, रोहिणी में 292 दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है आबोहवा
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार दिवाली अक्तूबर में है। इस माह में एक दिन भी बारिश नहीं हुई है। मौसमी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं ऐसे में लोगों को इस बार दिवाली के दिन गंभीर श्रेणी की हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ सकता है। मंगलवार को आठ इलाकों में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया। इनमें मुंडका में सबसे अधिक वायु सूचकांक 325 दर्ज किया गया। वहीं, 25 इलाकों में एक्यूआई 200 के पार रहा।

विज्ञापन

शुक्रवार तक गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक मंगलवार को हवाएं दक्षिण-पूर्व से पूर्व दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। बुधवार को हवाएं उत्तर से दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। हवा की गति 6 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। बृहस्पतिवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम की ओर से चलेगी। हवा की चाल 8 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। वहीं, शुक्रवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। हवा की चाल 6 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी।

सुबह-शाम हो रही ठंड, दिन में सता रही गर्मी
राजधानी में सुबह व शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। दूसरी ओर दोपहर में धूप परेशान कर रही है। ऐसे में दिवाली के बाद मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों से आने वाले ठंडी हवाओं से तापमान में बड़ी गिरावट होगी। इससे रातें और सर्द होंगी, जिससे अच्छी ठंड का अहसास होगा।

वहीं, यमुना नदी की सतह पर जहरीली झाग की परत देखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed