{"_id":"c7687f9a233808533deb548dd8880a62","slug":"accident-on-yamuna-expressway-two-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसों में दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 23 Jun 2014 06:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे शनिवार रात एक कार खडे़ ट्रक में घुस गई। जिससे एक युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, सड़क पार करते हुए एक अज्ञात वाहन ने माली को कुचल दिया। जिससे उसकी भी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि फरीदाबाद निवासी अभिषेक (35) अपनी होंडा कार से आगरा से फरीदाबाद जा रहा था। शनिवार रात जब उसकी कार यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 30 किलोमीटर की दूरी पर पहुंचा तो सड़क पर खराब खडे़ ट्रक में कार घुस गई। जिससे अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे कर्मियों ने उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अभिषेक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर, रबूपुरा के भाईपुर निवासी लालमन (36) जेपी कंपनी में माली का काम करता था। शनिवार को काम करते हुए वह सड़क पार करने लगा। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन