{"_id":"56f243db4f1c1bb41ff14d29","slug":"accident-on-yamuna-express-way-20-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से एक की मौत, 20 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से एक की मौत, 20 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से तीन किलोमीटर की दूरी पर चालक की लापरवाही के कारण तेज रफ्तार बस पलट गई। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें कैलाश और यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा देर रात 10:50 बजे हुआ। हादसे के बाद डेढ़ घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। कौशांबी पिलर नंबर 168 से स्लीपर रेड बस लखनऊ के लिए रवाना हुई थी। चालक ने यमुना एक्सप्रेसवे के तीसरे किलोमीटर पर 10:40 बजे बस रोक ली।
विज्ञापन
10 मिनट बाद चालक ने कंडक्टर को बस चलाने के लिए दे दी। कंडक्टर ने जैसे ही गाड़ी स्टार्ट की बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
दायीं ओर बस पलटने से कानपुर के कल्याण पुर की निवासी श्वेता त्रिपाठी कांच तोड़कर बाहर आ गिरी और बस के नीचे दब गई। करीब आधा घंटे तक दबे रहने के कारण उसकी मौत हो गई।
सभी लोग लखनऊ में होली की छुट्टी पर घर जा रहे थे। परी चौक चौकी प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि चालक की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है।