{"_id":"89afbe4133b1ea16fdedc0bbb36e1f0c","slug":"accident-on-greater-noida-gt-road-2-dead-and-10-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा, दो की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा, दो की मौत, 10 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 14 Jun 2014 06:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार एक बार फिर बड़े हादसे का सबब बनी। जीटी रोड पर एक तेज रफ्तार टैम्पो संतुलन बिगड़ने से पलट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दस लोग घायल हैं।
विज्ञापन
घायलों को दादरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर जीटी रोड पर कोट के पुल के समीप तेज गति से जा रहा टाटा 407 का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।
विज्ञापन
वाहन में दादरी से करीब 15 सवारियां बैठी थीं। टैम्पो में सवार खानपुर दिल्ली निवासी इंसाफ अली और संभल निवासी राजेश की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में दस लोग घायल हो गए। इनमें जुम्मा, अजय, दया प्रसाद, राकेश, बिल्लू, हरकेश शामिल हैं। हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार हो गए। टैम्पो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन