फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accident on expressway, young man died

एक्सप्रेसवे पर हादसा, युवक की मौत

Thu, 27 Mar 2014 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 27 Mar 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
accident on expressway, young man died

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात को एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सूरजपुर पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-अल्फा निवासी रामसिंह नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार रात रोज की तरह वे ड्यूटी से वापस घर के लिए बाइक से लौट रहे थे।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर एडवांट बिल्डिंग के पास एक अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल में दाखिल कराया जहां इलाज के दौरान राम सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामसिंह के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।


कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के मोजर बियर चौक पर एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक अरविंद नोएडा का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed