जिले में बृहस्पतिवार सुबह धुंध का कहर छाया रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव आल्हापुर के निकट तो सुबह अधिक धुंध (कोहरा) होने के कारण दो दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए। इसमें कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस भिड़ंत में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए व एक 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची यातायात व शहर थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
धुंध के कारण हाईवे पर यूं भिड़े दो दर्जन वाहन, एक महिला की गई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर थाना पुलिस ने यातायात पुलिस की सहायता से क्रेन व हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया और करीब एक घंटे में यातायात को सुचारु किया जा सका। बृहस्पतिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर आल्हापुर के निकट धुंध के चलते वाहन आपस में भिड़ गए । इसके कारण एक के बाद एक वाहन भिड़ते चले गए जिसमें हरियाणा रोडवेज की बस, ट्रक, स्कूल बस व छोटी गाड़ियां शामिल थी।
फरीदाबाद के तिगांव रोड स्थित मॉर्डन दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें कई बच्चों को मामूली चोटें आई। वहीं अन्य गाड़ियों में सवार दर्जन भर लोग भी घायल हो गए। इस दुर्घटना में कार में सवार 53 वर्षीय उड़ीसा की रहने वाली जानकी नामक महिला की भी मौत हो गई। जानकी की बहन ने सुमीत्रा ने बताया कि वह सेंट्रो कार में पांच लोग सवार थे जिनमें जानकी भी शामिल थी।
पांचों लोग कार में सवार होकर माहौली से मथुरा जा रहे तो सड़क पर अधिक धुंध होने के कारण उनकी कार सामने खड़े वाहन से टकरा गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन किसी कोई चोट नही आई। कार से सभी लोग उतरकर सड़क पर पास में जा कर खड़े हो रहे थे उसी दौरान आई बस ने जानकी को टक्कर मार दी। इससे जानकी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल दिनेश कुमार ने बताया कि अचानक धुंध के कारण वाहन भिड़ने लगे, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मामले की सूचना मिलते ही ट्रैफिक थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन की सहायता से सड़क पर भिडे़ वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारु रूप से शुरू किया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कागजी कार्रवाई में जुटी हुई थी।