{"_id":"59da0fd84f1c1b69678b4aa6","slug":"accident-near-galgotias-university-four-students-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने खाई छह पलटी, बाहर आकर गिरे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने खाई छह पलटी, बाहर आकर गिरे छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
galgotia accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलगोटिया कॉलेज से छात्र अंसल प्लाजा मॉल में घूमने की योजना बनाकर निकले थे। इसी दौरान रास्ते में कार का आगे का टायर फटने व रफ्तार के कारण कार इतनी असंतुलित हुई कि उसने हवा में छह पलटियां खाईं। हादसा कितना भीषण था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार से तीन-चार छात्र कार के हवा में पलटियां खाने के दौरान बाहर निकलकर सड़क पर गिर गए थे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रफ्तार व आगे का टायर फटने के कारण कार ने छह पलटियां खाईं थी। कार जब हवा में पलटियां खा रही थीं तभी कार में सवार कुछ छात्र बाहर सड़क पर आकर गिरकर लहूलुहान हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे का शिकार हुए छात्रों के साथियों ने जानकारी दी है कि वह अंसल प्लाजा मॉल में घूमने की योजना बनाकर विवि से कार में सवार होकर निकले थे, लेकिन शहर में पहुंचने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
करवा चौथ पर सूनी हुई चार मां की गोद
करवा चौथ पर महिलाएं पति की दीघार्यू के लिए निर्जला व्रत रखती हैं लेकिन हादसे का शिकार होकर जान गंवाने वाले छात्रों की गोद इसी दिन सूनी हो गई। हादसे की सूचना पर सबसे पहले आयुश के परिजन व मां कैलाश अस्पताल पहुंची। आयुश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बताया गया है कि आयुश के पिता मूलरूप से मुजफ्फरपुर बिहार के रहने वाले हैं और बैंक में प्रबंधक है। दो साल पहले ही उनका स्थानांतरण दिल्ली में हुआ था। इसके बाद से ही आयुश ग्रेटर नोएडा में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। आयुस की मां का विलाप सुनकर अस्पताल में मौजूद कई लोगों के आंसू आ गए। यहां मौजूद एक अफ्रीकी युवती भी अपने आंसु नहीं रोक पाई।
विज्ञापन