{"_id":"b5f591c4299d06ae6eb02defcba5dd9b","slug":"accident-in-gurgaon-2-died-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव में भीषण सड़क हादसा, युवक-युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांव में भीषण सड़क हादसा, युवक-युवती की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 19 Aug 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में जयपुर-दिल्ली एनएच आठ स्थित एनएसजी सेंटर के पास भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। दिल्ली की तरफ बाइक पर लौट रहे एक युवक-युवती को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
जिस पर मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सोमवार को मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मूलरूप से उत्तराखंड निवासी प्रियंक त्यागी (28) दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। रविवार को वह अपनी दोस्त रीना (27) को मानेसर से बाइक पर लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार एनएसजी सेंटर से बाइक पर जैसे ही वो थोड़ा आगे निकले। पीछे से तेज रफ्तार में आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों के सड़क पर गिरने के बाद वाहन दोनों के सिर को कुचलते हुए निकल गया। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हाइवे पर हुई दुर्घटना के बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
जिस पर मानेसर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है हालांकि अभी तक वाहन का पता नहीं चल पाया है। सोमवार को पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।