फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accident in greater noida

एंबुलेंस की ऑल्टो से जबर्दस्त टक्कर, एक की मौत

Mon, 18 Aug 2014 02:02 AM IST
Updated Mon, 18 Aug 2014 02:02 AM IST
विज्ञापन
Accident in greater noida

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर को एक एंबुलेंस और ऑल्टो कार की टक्कर हो गई। इसमें एक निजी कंपनी के जनरल मैनेजर की मौत गई। जबकि एंबुलेंस में सवार डॉक्टर और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायल कैलाश अस्पताल के ही कर्मचारी हैं। घटना जीरो प्वाइंट से करीब 17 किलोमीटर पर हुई। कैलाश अस्पताल की एक एंबुलेंस रबूपुरा के बीरमपुर गांव में मरीजों के इलाज के लिए जा रही थी। गाड़ी में चालक सुरेश और डॉक्टर जमील थे।
विज्ञापन


जब उनकी एंबुलेंस यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा यूनिवर्सिटी के पास पहुंची तो उसी समय एक ऑल्टो कार से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि ऑल्टो कार सवार मूलरूप से मुजफ्फर नगर निवासी हेमंत पाई सेक्टर के केसिया स्टेट स्थित पॉकेट ए में रहते थे। हेमंत ग्रेटर नोएडा की एक बिल्डर कंपनी में बतौर जनरल मैनेजर काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गलत दिशा को लेकर बढ़ा विवाद

Accident in greater noida

घटना के बाद सभी घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान हेमंत ने दम तोड़ दिया। जबकि डॉक्टर और एंबुलेंस चालक  की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में पुलिस ने बताया कि ऑल्टो या एंबुलेंस में से कोई एक वाहन गलत दिशा में चल रही थी।

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में जीएम की मौत के बाद एंबुलेंस चालक और अन्य लोगों का आरोप है कि ऑल्टो कार चालक गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था। जबकि मृतक हेमंत के मिलने वाले और परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस गलत दिशा में जा रही थी।

हेमंत तो किसी से मिलने के लिए मथुरा जा रहे थे तो वह गलत दिशा में कैसे जा सकते हैं। इसी तरह कैलाश अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनकी एंबुलेंस रबूपुरा के बीरमपुर गांव जा रही थी तो उनकी गाड़ी रांग साइड नहीं चल सकती है।

एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी कि दोनों गाड़ी आपस में कैसे भिड़ी। पुलिस जांच में जेपी ग्रुप के सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका साबित होगी। मृतक ने शराब का सेवन किया था या नहीं इसका खुलासा पोस्टमार्टम से ही हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed