फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accident due to pothole, woman riding scooter injured

Delhi NCR News: गड्ढे के कारण हादसा, स्कूटी सवार महिला घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली कैंट में एनएच 48 पर हादसा, परिजनों ने एनएचएआई पर लापरवाही का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली कैंट इलाके में एनएच 48 सड़क पर गड्ढे की वजह से स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। हादसे में घायल महिला की पहचान सुनीता देवी (45) के रूप में हुई है। उनके बेटे अमित कुमार (26) ने एनएचएआई के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
डीसीपी (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने बताया कि शिकायत के आधार पर लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अमित के अनुसार, 8 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे वह अपनी मां को स्कूटी पर बिठाकर कापसहेड़ा से जहांगीरपुरी जा रहे थे। रास्ते में दिल्ली कैंट स्थित एनएच 48 पर एक गहरे गड्ढे में स्कूटी का पहिया फंस गया। स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से उनकी मां सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से अमित ने मां को आरआर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

अमित ने आरोप लगाया कि सड़क पर गड्ढे के पास कोई चेतावनी संकेत या बोर्ड नहीं था, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि यह घटना एनएचएआई कर्मचारियों की लापरवाही का परिणाम है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed