फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ACB will assess the cost of classroom construction

सिसोदिया और सत्येंद्र पर शिकंजा : क्लासरूम की लागत का आकलन करेगी एसीबी, दो हजार करोड़ के घोटाले का है मामला

Sun, 04 May 2025 05:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 04 May 2025 05:15 AM IST
सार

इसके लिए क्लासरूम निर्माण की लागत का पता लगाया जाएगा। मामले में एसीबी की ओर से चीफ टेक्निकल एग्जामिनर (सीटीई) को पत्र लिखकर इंजीनियर मुहैया कराने काे कहा है।

विज्ञापन
ACB will assess the cost of classroom construction
सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसीबी दिल्ली में हुए 12 हजार से अधिक क्लासरूम निर्माण में दो हजार करोड़ के घोटाले के मामले की तह तक जाएगी। इसके लिए क्लासरूम निर्माण की लागत का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन


मामले में एसीबी की ओर से चीफ टेक्निकल एग्जामिनर (सीटीई) को पत्र लिखकर इंजीनियर मुहैया कराने काे कहा है। यह लोग निर्माण लागत का आकलन करेंगे। तकनीकी जांच कर बताएंगे कि स्कूलों में कलासरूम बनाने में कितने रुपयों का घोटाला हुआ है।
विज्ञापन


मामले में यह भी पता चला है कि सीटीई की जांच में घोटाले का पता चला था, लेकिन पूर्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने रिपोर्ट को दबा दिया था।

20 अप्रैल को एसीबी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ सरकारी स्कूलों में 12748 कक्षाओं के निर्माण में दो हजार करोड़ के घोटाले को लेकर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इन दोनों नेताओं के मंत्री रहने के दौरान कक्षाओं के निर्माण के लिए अत्यधिक बढ़ी हुई दरों पर ठेके दिए गए। प्रत्येक कक्षा का निर्माण 24.86 लाख रुपये में किया गया, जो सामान्य लागत से करीब पांच गुना अधिक है।

भाजपा के पूर्व दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता हरीश खुराना, विधायक कपिल मिश्रा और भाजपा के मीडिया कोऑर्डिनेटर नीलकांत बख्शी की ओर से एसीबी को सरकारी स्कूलों में 2,892 करोड़ रुपये की लागत से 12,748 कक्षाओं के निर्माण में भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें दी गई थी।

छह लोगों से होगी पूछताछ...
एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि घोटाले में दो पूर्व मंत्री के अलावा उनके दो पूर्व ओएसडी, दो चीफ इंजीनियर, बब्बर एंड बब्बर आर्किटेक्ट और कई ठेकेदार आरोपी बनाए जा सकते हैं।


फिलहाल छह लोगों को पूछताछ करने की तैयारी चल रही है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों और ठेकेदारों को नोटिस भेजकर पूछताछ की जाएगी। ठेकेदारों के बैंक खातों की भी जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed