विजेंद्र गुप्ता ने लिखा एसीबी को पत्र, कहा केजरीवाल दे रहे अधिकारियों को धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने एसीबी प्रमुख को एक पत्र लिखा है। पत्र में गुप्ता ने एसीबी प्रमुख एमके मीणा से मांग की है कि वे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इशारे पर जल टैंकर घोटाले की जांच में सहयोग करने पर जल बोर्ड की तथ्यान्वेषण समिति के चार अधिकारियों को नौकरी से निकाल देने व गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने के मामले की भी जांच करे।
गुप्ता ने कहा है कि तथ्यान्वेषण कमेटी को दी जा रही धमकी की जांच से यह साफ हो जाएगा कि इस घोटाले की साठगांठ में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी भूमिका है। इससे केजरीवाल का चेहरा जनता के सामने आ सकेगा।
बकौल विजेंद्र गुप्ता एसीबी ने तथ्यावेषण कमेटी के सदस्य जिसमें जल बोर्ड के संयुक्त निदेशक जेसी अटल, वरिष्ठ लेखाधिकारी मोहम्मद इदरीश उमेर, गौरी शंकर, सहायक लेखाधिकारी अशोक कुमार को 11 से 15 जुलाई के बीच घोटाले की बावत पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
घबराकर अधिकारियों को धमका रहे हैं केजरीवाल
इससे घबराए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उन्हें बार-बार धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनसे कहा जा रहा है कि वे एसीबी की जांच मे सहयोग न करें और पूछताछ के दौरान अपना बयान बदल दें।
नौकरी से निकाल देने की धमकी भी दी जा रही है। क्योंकि तथ्यान्वेषण कमेटी के सदस्यों ने ही जल टैंकर घोटाले के तथ्य सामने लाया था।
इनके द्वारा दी गई 125 पेज की रिपोर्ट को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 महीने तक दबाए रखा। उन्होंने कहा है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस जांच को प्रभावित कर रहे है। क्योंकि दोनों की आपसी मिलीभगत इस मामले में है।