{"_id":"1164e8a23a6ec9a4dae923ffe2b89f3d","slug":"ac-semi-deluxe-buses-going-to-pay-purely-on-merit-in-ghaziabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में फर्राटा भरेंगी सेमी डीलक्स एसी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में फर्राटा भरेंगी सेमी डीलक्स एसी बसें
प्रिया गौतम/अमर उजाला, कौशांबी
Updated Mon, 15 Sep 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में जल्द ही लग्जरी बसें सड़कों पर फर्राटा भरती नजर आएंगी। यूपी रोडवेज अक्तूबर से सेमी डीलक्स एसी बसें शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए गाजियाबाद रीजन की ओर से शासन को 25 बसों का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
अभी तक सेमी डीलक्स एसी बसों से महरूम गाजियाबाद को मिलने वाली बसें गाजियाबाद बस अड्डे के अलावा, आनंद विहार और कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डे से रवाना की जाएंगी। यूपी रोडवेज की ओर से अक्तूबर में प्रदेश के कुल 260 रूटों पर सेमी डीलक्स एसी बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
अनुबंध के आधार पर चलाई जाने वाली बसों को लेकर प्रदेश की ओर से सभी डिपो से बसों की संख्या का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया।
इसमें गाजियाबाद रीजन से 25 बसों की मांग की गई है। ये बसें ऋषिकेश, देहरादून, लखनऊ, बरेली आगरा, लुधियाना आदि रूटों पर चलाई जाएंगी। रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि ये बसें लंबे रूटों पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट से भी मिलेगी सेमी डीलक्स एसी
रोडवेज ने दिल्ली एयरपोर्ट से भी समी डीलक्स एसी बसों को चलाने की योजना बना ली है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ऋषिकेश और लखनऊ के लिए सीधी बस मिलेगी। रोडवेज की ओर से जल्द ही इसकी समय-सारिणी तैयार की जा रही है।