{"_id":"57c9a2174f1c1ba4242cbe98","slug":"ac-buses-will-run-from-today-to-kanpur-and-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर व सहारनपुर के लिए आज से चलेंगी एसी बसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर व सहारनपुर के लिए आज से चलेंगी एसी बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
एसी बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुबंध के आधार पर यूपी रोडवेज की एसी बसें कानपुर और सहारनपुर के लिए शनिवार से ग्रेटर नोएडा डिपो से चलेंगी। ये बसें नोएडा होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगी। शनिवार को इसका बाकायदा उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की आरएम शरद सिंह ने बताया कि शनिवार से कानपुर के लिए दो बसें चलेंगी। एक बस ग्रेटर नोएडा डिपो से सुबह 10 बजे और दूसरी शाम छह बजे कानपुर के लिए चलेगी।
विज्ञापन
कानपुर से भी इन बसों के ग्रेटर नोएडा आने का समय सुबह 10 और शाम 6 बजे निश्चित किया गया है। ये बसें नोएडा होते हुए जाएंगी। उन्होंने बताया कि नोएडा से कानपुर के 472 किलोमीटर का किराया 745 रुपये होगा।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा से कानपुर का किराया थोड़ा बढ़ जाएगा। ये बसें ग्रेटर नोएडा से नोएडा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, औरैया होते हुए कानपुर जाएंगी।
वहीं, सहारनपुर के लिए एक बस चलेगी। यह ग्रेटर नोएडा डिपो से सुबह सात बजे चलेगी और सहारनपुर से दोपहर एक बजे वापस आएगी। यह बस मुजफ्फरनगर, देवबंद होते हुए सहारनपुर तक जाएगी।
ग्रेटर नोएडा से सहारनपुर के 282 किलोमीटर का किराया 410 रुपये होगा। वहीं, नोएडा से सहारनपुर के 248 किलोमीटर का किराया 362 रुपये चुकाना होगा।