'हम प्यार के नहीं पहचान छुपाने वालों के खिलाफ हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में चर्चा में आए लव जिहाद के खिलाफ एबीवीपी ने भी लड़ाई छेड़ दी है। जिस लव जिहाद की वजह से राजनीतिक गलियारों में उठापटक मच गई थी अब उससे सचेत करने के लिए डीयू में एबीवीपी एक कैंपेन चलाएगा।
एबीवीपी का कहना है कि वह अपना ये कैंपेन दिवाली की छुट्टियों के बाद शुरू करेगी। एवीबीपी के सचिव रोहित चहल ने बताया कि अन्य विश्वविद्यालयों में हमने इसकी शुरूआत कर दी है लेकिन डीयू में इसकी शुरूआत दीवाली की छुट्टी के बाद होगी।
प्यार के नहीं धोखे के खिलाफ है एबीवीपी
एवीबीपी ने यह दावा किया है कि इस कैंपेन के द्वारा वह छात्राओं को महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार के खिलाफ जागरूक करेगा। संगठन ने यह भी बताया कि हाल ही में ऐसे बहुत सारे मामले सामने आए हैं, जिसमें मुस्लिम लड़के हिन्दू लड़कियों से अपनी पहचान छुपाकर प्यार के जाल में फंसा उनसे जबरदस्ती उनका धर्म परिवर्त्तन करवाते हैं।
संगठन की उपाध्यक्ष ममता यादव ने कहा है कि हम प्यार करने और प्यार करने वालों के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन प्यार के नाम पर पहचान छुपाकर जबरदस्ती धर्म परिवर्त्तन के खिलाफ है। इसे रोकने के लिए हम देशभर के विश्वविद्यालयों में इस तरह के कैंपेन कर विद्यार्थियों को लव जिहाद के खिलाफ जागरूक करेंगे।