{"_id":"6aa6ac177e01097b6000845a","slug":"abvp-manifesto-emphasizes-everything-from-secure-hostels-to-employment-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-154738-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अभाविप के घोषणापत्र में सुरक्षित छात्रावास से लेकर रोजगार तक पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अभाविप के घोषणापत्र में सुरक्षित छात्रावास से लेकर रोजगार तक पर जोर
विज्ञापन
-थीम सॉन्ग भी किया लॉन्च, सभी सीट पर अभाविप ने भरा जीत का दम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव के लिए रविवार को घोषणापत्र जारी किया। इस बार घोषणापत्र को अ-आवास, भा-भागीदारी, वि-विश्वास, प-परिणाम के चार आधारों पर केंद्रित किया है। इसमें सुरक्षित व सुलभ छात्रावास, महिला सुरक्षा, छात्रों की भागीदारी, बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था, रोजगार के अवसर बढ़ाने और छात्रों को मेट्रो में रियायती पास उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। अभाविप ने डूसू चुनाव को लेकर थीम सॉन्ग भी लॉन्च किया। साथ ही अभाविप ने चुनाव में डूसू की सभी सीट जीतने का दम भरा।
घोषणा पत्र में सत्य निकेतन हादसे के कारण छात्र आवास की सुरक्षा को प्रमुखता दी गई है। कॉलेजों में नए छात्रावासों का निर्माण, छात्राओं के लिए पर्याप्त हॉस्टल, पीजी और हॉस्टल की सुरक्षा जांच और अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन का वादा किया गया है। स्वच्छता, पेयजल और इंटरनेट जैसी सुविधाएं बेहतर करने की बात भी की गई है।
महिला सुरक्षा के तहत पिंक बूथ, सुरक्षा गश्त, महिला सुरक्षा कर्मी, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, छात्राओं के कॉमन रूम, सैनिटरी नैपकिन मशीन और स्त्री-रोग विशेषज्ञ की सुविधा बढ़ाने का प्रस्ताव है। वहीं परीक्षा परिणाम समय पर जारी करने, पूरक परीक्षा, उत्तर पुस्तिकाएं देखने की सुविधा और आंतरिक मूल्यांकन में पारदर्शिता पर भी जोर दिया गया है।
विज्ञापन
सभी सीट जीतने का भरा दम
रोजगार के लिए रोजगार मेले, उद्योगों व शोध संस्थानों से संपर्क, प्रशिक्षण-इंटर्नशिप, एआई व डिजिटल कौशल और उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रस्ताव रखा गया है। अभाविप ने डूसू की सभी चार सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। अभाविप ने अध्यक्ष पद पर यश डबास, उपाध्यक्ष पर ईशू मौर्य, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
घोषणापत्र पर क्या बोले उम्मीदवार
घोषणापत्र जारी करने के दौरान डूसू अध्यक्ष पद के उम्मीदवार यश डबास ने कहा कि सुरक्षित आवास, महिला सुरक्षा, विद्यार्थियों की भागीदारी, बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था और रोजगार जैसे मुद्दे हमारी प्राथमिकता हैं। उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार ईशू मौर्य ने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुगम परिसर, समान अवसर और शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उनकी बेहतर भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेंगे।
जबकि सचिव पद की उम्मीदवार रिया छाबड़ी ने कहा कि हर छात्रा को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिलना जरूरी है। संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी लक्ष्य राज सिंह ने कहा कि समयबद्ध परीक्षा परिणाम के साथ रोजगार, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, डिजिटल कौशल और उद्यमिता के अवसर बढ़ाने पर हमारा जोर रहेगा।