फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ABVP begins campaign for JNU student union elections

Delhi NCR News: जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए एबीवीपी का प्रचार अभियान शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
हॉस्टल-ढाबों पर जाकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्रों से किया संपर्क
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जेएनयू छात्र संघ चुनाव को लेकर एबीवीपी ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। एबीवीपी के कार्यकर्ता हॉस्टल, मेस, कक्षाओं और ढाबों पर जाकर छात्रों से संपर्क कर रहे है और उन्हें एबीवीपी जेएनयू की उपलब्धियों से रूबरू कराया जा रहा है।

एबीवीपी के केंद्रीय चुनाव संयोजक अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने प्रचार के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया है। परिषद के कार्यकर्ता कैंपस में प्रत्येक छात्र के हितों के लिए विभिन्न मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है। एबीवीपी जेएनयू इकाई केअध्यक्ष मयंक पांचाल ने कहा छात्र संपर्क अभियान में छात्रों के उत्साह को देखते हुए परिषद को विश्वास है कि जेएनयू के छात्र इस चुनाव में विद्यार्थी परिषद को अपना समर्थन देंगे। जेएनयू में एक मजबूत और प्रभावी छात्रसंघ स्थापित करेंगे। एबीवीपी जेएनयू सचिव प्रवीण पीयूष ने कहा कि यह अभियान केवल चुनाव तक सीमित नहीं बल्कि छात्रों के बीच संवाद, सहयोग और सकारात्मक विचार का विस्तार है। हमारा उद्देश्य सत्ता नहीं बल्कि सेवा है। जेएनयू में छात्रहित और राष्ट्रहित को साथ लेकर आगे बढ़ना ही परिषद का संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed