{"_id":"68c975976866b70e1005592d","slug":"abvp-and-nsui-supporters-clashed-before-the-campaign-ended-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-105133-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्रचार थमने से पहले एबीवीपी और एनएसयूआई के समर्थक भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्रचार थमने से पहले एबीवीपी और एनएसयूआई के समर्थक भिड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरोड़ीमल कॉलेज के बाहर हुआ बवाल, एक-दूसरे पर अराजकता के लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के प्रचार थमने से एक दिन पहले मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच झड़प हो गई। नॉर्थ कैंपस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़ गए। किरोड़ीमल कॉलेज के बाहर जमकर बवाल हुआ। सुरक्षाकर्मी हालात पर काबू पाने के लिए मशक्कत करते दिखे। साथ ही 18 सितंबर को होने वाले डूसू चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने नॉर्थ और साउथ कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। अर्द्धसैनिक बल से लेकर दिल्ली पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है।
यह सारा बवाल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के प्रचार के लिए आने के विरोध में हुआ। एक छात्रा ने उमांशी का एनएसयूआई से टिकट काटे जाने पर उनको घेर भी लिया। इस बीच एबीवीपी और एनएसयूआई समर्थकों ने एक-दूसरे पर हिंसा का आरोप लगाया है। एबीवीपी के अनुसार कांग्रेस नेता कैंपस में अपने साथ बाहरी भीड़ लेकर प्रवेश कर रहे हैं। इस कारण छात्राएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। सोमवार को कांग्रेस नेता सचिन पायलट विश्वविद्यालय पहुंचे थे और उनके साथ भारी संख्या में बाहरी लोग आए। संगठन ने दिल्ली पुलिस से बाहरी लोगों के प्रवेश पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एबीवीपी दिल्ली प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और एनएसयूआई द्वारा विश्वविद्यालय में बाहरी तत्वों को लाकर हिंसा और अराजकता फैलाना बेहद निंदनीय है। हम विश्वविद्यालय परिसर को सुरक्षित और सकारात्मक बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने आरएमएल अस्पताल का दौरा किया और पीड़ित छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह एबीवीपी का असली चेहरा है। इनका यह कृत्य पूरी तरह से उनके पूर्वांचल-विरोधी एजेंडे को उजागर करता है। वह छात्रों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हम कभी चुप नहीं बैठेंगे। एनएसयूआई के अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि एबीवीपी घबराया हुआ है। पूरा पूर्वांचल छात्र समुदाय एनएसयूआई के साथ खड़ा है। उनकी नफरत कभी भी हमारे प्रेम और छात्रों की भलाई के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पर हावी नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
एबीवीपी उम्मीदवारों ने भरा जीत का दम
एबीवीपी के उम्मीदवारों ने खूब जोरशोर से प्रचार किया और जीत का दम भरा। अलग-अलग कॉलेज और हॉस्टल में उम्मीदवारों द्वारा प्रचार किया गया। छात्र कल्याण के प्रति उम्मीदवारों ने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। एबीवीपी ने इस चुनाव के लिए जारी घोषणापत्र में शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, खेल, रोजगार और महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता दी है।
रोड शो में शामिल हुए दीपेंद्र हुड्डा
एनएसयूआई उम्मीदवारों के समर्थन में सांसद दीपेंद्र हुड्डा और एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने डीयू के साउथ कैंपस में रोड शो निकाला। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि एनएसयूआई पैनल डूसू चुनाव में जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमारे देश में नफरत की जड़ें मजबूत करने में लगी हुई है। वहीं एनएसयूआई प्रेम और एकता का संदेश फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम फिर से डीयू में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे। छात्रों से अपील है कि वह इस बार बदलाव के लिए वोट करें।
सुबह आठ बजे के बाद नहीं होगा प्रचार
डूसू चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने कहा कि बुधवार सुबह आठ के बाद कोई प्रचार नहीं होगा। सोशल मीडिया पर होने वाले प्रचार पर नजर रखी जाएगी। अभी तक 15-20 शिकायतें उम्मीदवारों को लेकर मिलीं हैं। लेकिन उसमें कोई भी गंभीर शिकायत नहीं है।