{"_id":"5a1ae3454f1c1b68678be356","slug":"about-51-26-percent-voting-in-ghaziabad-between-clashes-in-municipal-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव : झड़पों के बीच गाजियाबाद में लगभग 51.26 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव : झड़पों के बीच गाजियाबाद में लगभग 51.26 फीसदी मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
municipal elections
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम चुनाव में शुक्त्रस्वार को मामूली झड़पों के बीच दोपहर तीन बजे तक गाजियाबाद में 51.26 फीसदी मतदान पड़ा। नगर निगम क्षेत्र में सबसे कम 35.40 ही मतदान हुआ, जबकि सबसे ज्यादा मतदान नगरपालिका परिषद मुरादनगर में 59.78 और नगर पंचायत परिषद निवाड़ी में 68.78 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान फर्जी वोटों की शिकायत सभी सौ वार्डों में रहीं। कुछ वार्डों में प्रत्याशी भिड़ गए और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने की शिकायत आम रही इसे लेकर कई बूथों पर हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
अव्यवस्था का आलम ये रहा कि पूर्व चुनाव आयुक्त जीवीजी कृष्णमूर्ति, पूर्व विधायक सुरेश बंसल और उनकी पत्नी का भी वोट कट गया। इसके अलावा डूंडाहेड़ा के एपीएन स्कूल में वोटिंग लिस्ट में नाम कटने को लेकर हंगामा हुआ, जिस पर पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं।
विज्ञापन
क्त्रससिंग्स रिपब्लिक में प्रत्याशी के नाम पर टेप लगाने पर हंगामा हो गया। इस क्त्रस्म में राजनीति के कद्दावर नेता रहे अमर सिंह ने सूर्य नगर में अपना वोट डाला। कुमार विश्वास के मतदान को लेकर संशय बना रहा। निकाय चुनाव में फर्जी मतदान की भी खूब शिकायतें हुई।
वोट डालने पहुंचे लोगों का आरोप था कि फर्जी वोट पड़ रहे हैं, विजय नगर के लीलावती स्कूल, घूकना प्राइमरी पाठशाला, फातिमा कांवेंट, जीडी गोयनका स्कूल, वृंदावन गार्ड में विद्या साईं स्कूल, लाल कुआं, ठाकुरद्वारा, मुकुंद लाल स्कूल में फर्जीवाड़े के आरोप में जमकर हंगामा भी कटा।
गाजियाबाद में तीन बजे तक कुल मतदानऱ् 51.26 प्रतिशत रहा
municipal elections
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम क्षेत्र 35.40 प्रतिशत
खोड़ा 39.82 नगर पालिका
लोनी 40.75 नगर पालिका
मोदीनगर 49.37 नगर पालिका
मुरादनगर 59.78 नगर पालिका
डासना 46.32 नगर पंचायत
फरीदनगर 59.98 नगर पंचायत
निवाड़ी 68.78 नगर पंचायत
पतला 61.61 नगर पंचायत
खोड़ा 39.82 नगर पालिका
लोनी 40.75 नगर पालिका
मोदीनगर 49.37 नगर पालिका
मुरादनगर 59.78 नगर पालिका
डासना 46.32 नगर पंचायत
फरीदनगर 59.98 नगर पंचायत
निवाड़ी 68.78 नगर पंचायत
पतला 61.61 नगर पंचायत