फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Abhay Chautala says kiran chaudhary doing political drama

'किरण चौधरी सियासी नौटंकी कर रही हैं'

Fri, 21 Mar 2014 01:47 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 21 Mar 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
Abhay Chautala says kiran chaudhary doing political drama

गुड़गांव में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि किरण चौधरी सियासी नौटंकी कर रही हैं।

विज्ञापन


इससे उनका कोई फायदा नहीं होने वाला है। प्रदेश भर में इनेलो की लहर है। लोकसभा की सभी पर पार्टी का कब्जा होगा।

अभय सिंह चौटाला ने यह बातें बृहस्पतिवार को इनेलो प्रत्याशी जाकिर हुसैन के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कही।

यह भी पढ़ें: पुलिस कभी भी रद्द कर सकेगी नेताजी की सभा


पत्थर लगने से घायल हरियाणा की जन-स्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी के मामले पर उन्होंने कहा कि यह महज सियासी नौटंकी है। ऐसा करने से उन्हें राजनीतिक फायदा नहीं होने वाला है। जनता हर बात को समझती है।

जाकिर हुसैन की उम्मीदवारी पर उन्होंने कहा कि वह एक मजबूत प्रत्याशी हैं। सिर्फ गुड़गांव ही नहीं हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर उनके प्रत्याशी जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि इनेलो की आंधी के आगे कोई पार्टी मैदान में टिकने वाली नहीं है। केंद्र में बिना इनेलो के समर्थन के कोई भी सरकार नहीं बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed