फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAPs ashutosh claims amit shah could be new cm in gujarat to restrict AAP from coming in power

आशुतोष का दावा- AAP को रोकने को गुजरात में भाजपा के सीएम बन सकते हैं अमित शाह

Mon, 25 Jul 2016 05:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
AAPs ashutosh claims amit shah could be new cm in gujarat to restrict AAP from coming in power
आशुतोष

आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने यह दावा कर बहस तेज कर दी है कि गुजरात में 'आप' के डर से भाजपा अपनी सीएम आनंदीबेन पटेल को बदलने जा रही है।

विज्ञापन


आशुतोष ने अपने ट्वीट्स के माध्यम से यह दावा किया कि दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गुजरात यात्रा के चलते अब भाजपा आनंदी बेन को बदलने पर गंभीरता से विचार कर रही है।
विज्ञापन


उन्‍होंने एक ऑनलाइन सर्वे का हवाला देते हुए बताया कि अगर आज चुनाव हों तो गुजरात में आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी और भाजपा कहीं मुकाबले में भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशुतोष ने ट्वीट कर कहा, 'सूत्रों के हवाले से- केजरीवाल के दो दौरे के बाद भाजपा आनंदी बेन पटेल को बदलने पर गंभीरता से विचार कर रही है। दो महीने के अंदर ऐसा हो जाएगा। तीन नाम इस दौड़ में हैं।'

एक अन्य ट्वीट में आशुतोष का सूत्रों के हवाले से दावा है कि, 'आनंदी बेन पाटीदारों को संभालने में नाकाम रहीं/दलितों की पिटाई पर देरी से कार्रवाई की। केजरीवाल को मिले लोगों के अच्‍छे रेस्‍पॉन्‍स ने भाजपा को हिला दिया। गुजरात के लिए नए सीएम की तलाश है।'

'तीन लोग है गुजरात के सीएम पद के दावेदार'

AAPs ashutosh claims amit shah could be new cm in gujarat to restrict AAP from coming in power

आशुतोष ने रविवार की अपनी ट्वीट्स की कड़ी को सोमवार को जारी रखते हुए लिखा, 'मेरे सूत्रों ने आगे बताया कि गुजरात को आप के पास जाने से रोकने के लिए मोदी आनंदी बेन को बदलेंगे। अमित शाह, नीतिन पटेल और (पुरुषोत्‍तम) रुपाला सीएम पद की दौड़ में हैं।'

बता दें  कि पिछले कुछ महीनों से आप ने अगले साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार को तेज किया है। यही कारण है कि केजरीवाल दो बार गुजरात जा चुके हैं। वहां उन्‍होंने सोमनाथ मंदिर से आप के प्रचार की शुरुआत की थी।

केजरीवाल इस दौरान पाटीदार नेताओं से भी मिले थे। ऊना में दलित युवकों की पिटाई के बाद केजरीवाल ने पीड़ित और उनके परिवारों से मुलाकात भी की थी। केजरीवाल ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को गिरफ्तार किए जाने की भी आलोचना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed