फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP workers protest against noida authority

खींचतान में फंसी BJP नेता की बेटी की शादी

Fri, 20 Feb 2015 08:28 AM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 08:28 AM IST
विज्ञापन
AAP workers protest against noida authority

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा की बेटी की शादी के लिए नोएडा स्टेडियम का रामलीला ग्राउंड बुक किए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।

विज्ञापन


सुबह करीब 10.30 बजे नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर पर चार पर पहुंचकर हंगामा मचाया। करीब एक घंटे तक धरने पर भी बैठे रहे। उसके बाद नोएडा प्राधिकरण पहुंच गए। नोएडा दिवस के चलते सभी अधिकारी इंदिरागांधी कला केंद्र में थे।
विज्ञापन


कार्यकर्ता वहां भी पहुंच गए। यहां पहले से मौजूद  शिकायकर्ताओं की भीड़ के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने हल्का शोर-शराबा भी किया। इसके बाद ऑडिटोरियम में जाकर अधिकारियों से मिलने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा स्टेडियम और प्राधिकरण पर किया हंगामा

AAP workers protest against noida authority

कुछ देर बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को अंदर जाने की अनुमति दे दी। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के बीच कहासुनी भी हुई।

आप के जिला संयोजक नरेंद्र यादव ने अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ‘संभल जाओ, जो हाल दिल्ली में हुआ है, वही हाल दो साल बाद प्रदेश में होगा। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार होगी।’

‘रामलीला ग्राउंड के बुकिंग का हक सभी को’

AAP workers protest against noida authority

आप कार्यकर्ता ओमवीर अवाना ने सवाल उठाया कि वीआईपी को ही नहीं, आम पब्लिक को भी रामलीला ग्राउंड बुक कराने का हक मिले। इस पर अधिकारियों ने बताया कि रामलीला ग्राउंड नियमानुसार ही बुक किया गया है।

इसकी बुकिंग राशि 16 लाख रुपये है। कोई भी व्यक्ति यह धनराशि देकर रामलीला ग्राउंड बुक करा सकता है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुकिंग से ज्यादा स्थान घेरने का आरोप लगाया। इस पर अधिकारियों ने कहा कि अगर ज्यादा उपयोग किया जा रहा है तो उसे खाली करवा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed