फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP Worker suicide: mother of 11-year-old daughter and tells the story of the atrocity

आप कार्यकर्ता आत्महत्या : 11 साल की बेटी ने बयां की मां पर जुल्मों की कहानी

Mon, 01 Aug 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Aug 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
AAP Worker suicide: mother of 11-year-old daughter and tells the story of the atrocity
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि छानबीन के दौरान जब पुलिस ने सोनी की 11 वर्षीय बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी मां सारे दिन रोती रहती थी। 

विज्ञापन


आरोपियों ने सोनी की बेटी का स्कूल में दाखिला भी नहीं होने दिया था। बेटी का दाखिला न होने से भी सोनी काफी हताश थी। सोनी का पति उसे काफी समझाता था, लेकिन इसके बावजूद वह डिप्रेशन में चली गई और उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन


अब तक दो एफआईआर हुई दर्ज
सोनी से छेड़छाड़ और उसकी आत्महत्या के बाद पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की थी। पहली एफआईआर दो जून को दर्ज हुई। इसमें रमेश के खिलाफ पहले जान से मारने की धमकी और अश्लील फब्तियां कसने का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनी के खिलाफ आरोपियों ने दी थी चार शिकायतें

AAP Worker suicide: mother of 11-year-old daughter and tells the story of the atrocity
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

बाद में उसी एफआईआर में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कर ली गई। सोनी के आत्महत्या करने के बाद 19 जुलाई को पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था।

सोनी के बयान के बाद रमेश को गिरफ्तार कर पूछताछ हुई। उसके बाद उसी एफआईआर में सबूत नष्ट करना, साजिश रचना और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 
 
सोनी के खिलाफ आरोपियों ने दी थी चार शिकायतें
ऑडियो टेप तैयार करने के बाद आरोपियों ने मुख्तियार सिंह के कहने पर सोनी के खिलाफ अलग-अलग समय में 4 शिकायतें दी थीं। इसमें कहा गया था कि सोनी ने जानबूझकर रमेश व दूसरों को फंसाने लिए मामला दर्ज करवाया है। 

ऑडियो टेप को आधार बनाकर आरोपी कह रहे थे कि सोनी असल में 15 लाख रुपये मांग रही है। रुपयों के लिए ही उसने मामला दर्ज करवाया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed