फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP worker Peacefully march towards PM residence from Mandi House today

सड़क पर पहुंची केजरीवाल की मुहिम, पीएम आवास कूच करने जा रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

Mon, 18 Jun 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jun 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
 AAP worker Peacefully march towards PM residence from Mandi House today

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच का टकराव राजनिवास से निकलकर सड़क पर आ गया। आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार शाम मंडी हाउस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास की तरफ मार्च निकाला। बाराखंभा रोड होते हुये आप कार्यकर्ता संसद मार्ग पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों ने इससे आगे नहीं बढने दिया।       

विज्ञापन


उधर, एनडीएमसी इलाके में आप कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने की आशंका से पुलिस की सलाह पर दिल्ली मेट्रो ने अपने चार स्टेशन बंद कर दिये थे। वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि आप ने प्रदर्शन के लिये पहले को कोई इजाजत नहीं ले रखी थी। जबकि आप पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस पार्टी विधायकों पर प्रदर्शन में भाग न लेने का सुबह से ही दबाव डाल रही थी। अलग-अलग इलाकों में पुलिस ने बसों को रोक लिया।      
विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे भारी-भरकम सुरक्षा इंतजामों के बीच आप सांसद संजय सिंह की अगुवाई में प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने के लिये आप कार्यकर्ताओं ने मंडी हाउस से कूच किया। इसमें वामपंथी नेता सीताराम येचुरी समेत आप के वरिष्ठ नेता दिली पांडेय, राघव चड्ढा, आतिशी मरलेना, पंकज गुप्ता समेत बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता शामिल हुये। बहादुरशार जफर पर जाने की इजाजत न देकर पुलिस ने मार्च को बाराखंभा रोड पर मोड दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी वाया तालस्ताय मार्ग संसद मार्ग पहुंचे। पूरे रास्ते आप कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग भी इस दौरान उठी। पुलिस ने संसद मार्ग पर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इसके बाद वहां आप कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। थोड़ी देर तक हंगामा करने के बाद आप कार्यकर्ता वापस लौट गये।      
विज्ञापन
विज्ञापन

      

अरविंद केजरीवाल का धरना जारी

 AAP worker Peacefully march towards PM residence from Mandi House today

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का तीन कैबिनेट सहयोगियों के साथ सातवें दिन धरना जारी रहा। वहीं, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व सत्येंद्र जैन अनशन पर रहे। मार्च शुरू होने के चंद मिनटो बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया हम आ गए हैं आज सड़क पर लोकतंत्र की तलाश में, जब बैठी है तानाशाही, प्रधानमंत्री निवास में। वहीं, वह लगातार मार्च से जुड़ी पोस्ट भी शेयर करते रहे। तीनों मंत्रियों ने भी मार्च के हर पल की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा कीं।      
    
सीताराम येचुरी बोले
हमारे संविधान की एक धारा संघवाद है। केंद्र सरकार इसका घोर उल्लंघन कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को जनादेश मिला है और उन्हें केंद्र सरकार काम नहीं करने दे रही है। चार राज्यों के मुख्यमंत्री उपराज्यपाल से षिमलने आए तो वो मिले नहीं। चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।      
सीताराम येचुरी, वामपंथी नेता      
  
आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने मीडिया को बताया
दिल्ली की लोकतांत्रिक सरकार को काम नहीं करने दिया जा रहा। कांग्रेस भाजपा की बी टीम बन गई। हम उपराज्यपाल, दिल्ली पुलिस और पीएमओ को भरोसा दिलाते हैं कि प्रदर्शन के दौरान कोई हिंसा नहीं होगी।      
पंकज गुप्ता, आप राष्ट्रीय सचिव      
     
वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा 
मोदी की तानाशाही के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर आज लोगों का गुस्सा साफ दिख है।। मंडी हाउस से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च में शामिल होने लोगों का हुजूम उमड़ा है। दिल्लीवासी लोकतंत्र की रक्षा के लिये सड़क पर उतरे हैं। इससे साफ नजर आता है कि 2019 के लिये भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है।      
संजय सिंह, वरिष्ठ नेता आप      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed