{"_id":"584e93354f1c1b6a6f64996a","slug":"aap-will-stay-away-from-faridabad-municipal-corporation-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद निगम चुनाव से दूर रहेगी आम आदमी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद निगम चुनाव से दूर रहेगी आम आदमी पार्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद नगर निगम चुनाव की घोषणा कर दी गई है। सत्ता पार्टी भाजपा के नेता अपने-अपने चहेतों को मैदान में उतारने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने निगम चुनाव से दूर रहने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
यानी पार्टी इस चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इस बात की घोषणा पार्टी के लोस प्रभारी रणवीर चंदीला और जिलाध्यक्ष मंजू गुप्ता ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में की।
विज्ञापन
उनका कहना है कि पार्टी हाईकमान की ओर से निगम चुनाव लड़ने का कोई निर्देश नहीं मिला है। इसलिए पार्टी चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी क्योंकि पार्टी के सभी पदाधिकारी पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में व्यस्त रहेंगे।
विज्ञापन
उनका कहना है कि पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी किसी पार्टी के उम्मीदवार को कतई वोट नहीं देंगे। चुनाव में उन निर्दलीय प्रत्याशियों को देखा जाएगा जिनकी छवि स्वच्छ और साफ सुथरी होगी। उसी आधार पर वोट देने का फैसला लिया जाएगा।
कहीं हार के डर से तो नहीं भाग रही आप
लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी चुनाव मैदान में थी और चौथे स्थान पर रही। उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने अपने प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारे। अब निगम चुनाव से भी दूर भाग रही है। कहीं हारने का डर तो नहीं सता रहा है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि सत्ता पार्टी के दो मंत्रियों, सीपीएस समेत विधायकों का इन दिनों शहर में दबदबा बना हुआ है। ज्यादातर शहरवासी इन्हीं तीनों मंत्रियों के गुट में बंटे हैं। चूंकि शहर में आप का कोई विशेष जनाधार नहीं है। इसलिए वह निगम चुनाव लड़ने से भाग रही है।