फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAp will go village to village in Bihar to expose PM Modi.

'बिहार के गांव-गाव में जाकर बताएंगे पीएम मोदी की असलियत'

Sat, 25 Jul 2015 06:13 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Jul 2015 06:13 PM IST
विज्ञापन
AAp will go village to village in Bihar to expose PM Modi.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार का केंद्र की मोदी सरकार के बीच सियासी टकराव जारी है। लेकिन अब ये जंग बिहार तक भी जाने वाली है। जानकारी के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव में आप भाजपा के खिलाफ प्रचार करेगी।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव तो नहीं लड़ेगी लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ गांव गांव जाकर प्रचार जरूर करेगी। आप नेता आशुतोष ने कहा है कि पीएम ने दिल्ली को एक पुलिस स्टेट बना दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली में दिलीप पांडेय को कुचलने की कोशिश की गई और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ताओं को पीटा गया। ऐसे में पार्टी ने फैसला किया है कि अब वे बिहार जाकर लोगों को पीएम मोदी की असलियत बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दिल्ली की तरह बिहार में हारेगी बीजेपी'

AAp will go village to village in Bihar to expose PM Modi.

इतना ही नहीं आशुतोष के मुताबिक आप के वरिष्ठ नेता बिहार जाकर लोगों को मोदी के रियल गुजरात मॉडल की भी पोल खोलेंगे। इससे पहले दिल्ली के सीएम भी बिहार चुनाव को लेकर बयान दे चुके हैं।

केजरीवाल ने एक दिन पहले ही कहा था कि बीजेपी बिहार में वैसे ही हारेगी जैसे दिल्ली में हारी थी। आम आदमी पार्टी के के इस फैसले का जेडीयू नेता शरद यादव ने स्वागत किया है।

शरद यादव ने कहा कि उनकी पार्टी भी आम आदमी पार्टी के लिए बनारस गयी थी। गौरतलब है कि दिल्ली में भी नीतीश कुमार और केजरीवाल की मुलाकात हो चुकी है। जिसमें एसीबी के अधिकारियों पर चर्चा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed