{"_id":"c84e05c8c1f1f83051b7e7f5d44d4ce9","slug":"aap-will-give-free-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP: सोसायटियों को भी 20 हजार लीटर मुफ्त पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP: सोसायटियों को भी 20 हजार लीटर मुफ्त पानी
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Jan 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के निर्देश पर दिल्ली जल बोर्ड ने दो निर्णय लिए। एक ओर उसे प्रतिमाह 20 हजार लीटर पानी मुफ्त देने की योजना का विस्तार करते हुए उसमें ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों को भी शामिल कर दिया है।
विज्ञापन
ग्रुप हाउसिंग के हरफ्लैट को भी 20 हजार लीटर पानी प्रतिमाह मुफ्त मिलेगा। वहीं मीटर रीडिंग की गड़बड़ी रोकने के लिए हेल्पलाइन शुरू की।
दिल्ली जल बोर्ड ने मीटर रीडर के किसी भी गलत कार्य की मध्य संयुक्त निदेशक (राजस्व) उत्तर/उत्तर पश्चिम 23520628, संयुक्त निदेशक (राजस्व) दक्षिण/दक्षिण पश्चिम/पश्चिम 29819668, संयुक्त निदेशक (राजस्व) पूर्व/उत्तर-पूर्व 22468751 व उप निदेशक (राजस्व)/(उपभोक्ता सेवा प्रमुख) को 23614841 फोन नंबर पर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
वहीं उपभोक्ता दिल्ली जल बोर्ड की उपभोक्ता सेवा हेल्पलाइन नंबर 23612222 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
भ्रष्टाचार रोकने के लिए किया अनुबंध
एनडीएमसी ने अपने कामकाज में सुधार लाने और सभी विभागों को भ्रष्टाचार से मुक्त रखने के लिए ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया से अनुबंध किया है। एनडीएमसी के अध्यक्ष जलज श्रीवास्तव ने कहा कि इस पहल से विभागों और लोगों के बीच सभी गतिविधियों, लेनदेन, निष्पक्ष, पारदर्शी और भ्रष्टाचार नियंत्रित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
सरकार को घेरेंगे पूर्वी दिल्ली के पार्षद
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के भाजपा एवं कांग्रेस के पार्षद भी आम आदमी पार्टी को घेरने के लिए आगे आए हैं। स्थाई समिति की बैठक में बृहस्पतिवार को दोनों दलों के पार्षदों ने नगर निगम में अनुबंध आधार पर कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को जल्द से जल्द नियमित करने करने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने एक प्रस्ताव पारित करके सरकार के पास भेजा है।