'आप' का पलटवार, जेटली पर दर्ज कराएंगे FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
DDCA घोटाले में वित्त मंत्री अरुण जेटली के मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने वाले बयान के बाद आप ने भी उनपर पलटवार करने की ठान ली है।
गौरतलब है कि जेटली के ऐलान के तुरंत बाद जहां आप नेता आशुतोष ने कहा कि वे जेटली की धमकी से डरने वाले नहीं, वहीं संजय सिंह ने भी सोमवार को ट्विटर पर ये जता दिया है कि आम आदमी पार्टी भी इस मामले में पीछे नहीं हटेगी।
संयज सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि वो अरुण जेटली और उनके घोटालेबाज साथियों पर FIR दर्ज कराएंगे। इससे साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी इस मामले को लेकर पीछे नहीं हटने वाली है।
'अरुण जेटली हैं बीजेपी के कलमाड़ी'
संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि क्रिकेट कामनवेल्थ के आरोपी अरुण जेटली जी बीजेपी के कलमाड़ी हैं। चोरी और सीनाज़ोरी नहीं चलेगी। भ्रष्टाचारी को भ्रष्टाचारी ही कहूंगा।
क्रिकेट कामनवेल्थ के आरोपी अरुण जेटली जी आप बीजेपी के कलमाड़ी है,चोरी और सीनाज़ोरी नही चलेगी,भ्रष्टाचारी को भ्रष्टाचारी ही कहूँगा सुना आपने।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) December 20, 2015
वहीं दूसरी तरफ आप नेता आशुतोष ने कहा कि वे जेटली की धमकी से डरने वाले नहीं। उन्होंने कहा कि पहले जेटली हमारे सवालों का जवाब दें।
इससे पहले DDCA घोटाले में नाम घसीटे जाने पर जेटली ने कहा था कि वे कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह, राघव चड्ढा, दीपक वाजपेयी के खिलाफ मामले दर्ज कराएंगे। जेटली ने अपनी पार्टी के सांसद कीर्ति आजाद पर भी मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।
मैं कल @arunjaitley और उनके साथी घोटालेबाजों पर FIR दर्ज करूँगा।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) December 20, 2015