फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP will continue its electricity movement

जारी रहेगा 'आप' का बिजली आंदोलन

Sat, 19 Jul 2014 11:40 AM IST
Updated Sat, 19 Jul 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
AAP will continue its electricity movement

केंद्र सरकार ने दिल्ली के बजट में बेशक बिजली बिल पर सब्सिडी की घोषणा कर दी हो, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) बिजली आंदोलन नहीं रोकेगी। शुक्रवार को राजधानी के सभी फ्लाईओवर व फुटओवर ब्रिज पर बड़े-बड़े बैनर लगाए गए।

विज्ञापन


इसमें बिजली बिल में पचास फीसदी कटौती की मांग की गई। पार्टी का दावा है कि दिल्ली में पचास फीसदी सस्ती बिजली व सात सौ लीटर पानी मुफ्त मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


आप ने दरअसल, बृहस्पतिवार शाम से ही बिजली आंदोलन शुरू किया हुआ है। सड़क पर उतरने की जगह पार्टी कार्यकर्ता आम लोगों के बीच बड़े-बड़े बैनर लेकर पहुंचे। शाम को ही कई फ्लाईओवर व एफओबी पर बैनर लगाए भी गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'50 फीसदी सस्ती करें ‌ब‌िजली'

AAP will continue its electricity movement

आप के चलाए जा रहे ‌ब‌िजली आंदोलन की इसी कड़ी में शुक्रवार की सुबह-शाम पीक ऑवर्स में राजधानी के ज्यादातर फ्लाईओवर व एफओबी पर आप के बैनर नजर आए।

बैनर के जरिये पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के साथ पचास फीसदी सस्ती बिजली और सात सौ लीटर पानी की मांग को आगे बढ़ा रही है। संसद में पेश बजट में सब्सिडी के प्रस्ताव पर आप का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्लीवासियों को धोखा दिया है।

पार्टी का आरोप है कि चुनाव के दौरान भाजपा से दिल्ली से वादा किया था कि बिजली तीस फीसदी सस्ती होगी। लेकिन मौका आते ही वह अपने फैसले से पलट गई।

भाजपा ने तोड़ा हर वादा

AAP will continue its electricity movement

आप का कहना है भाजपा अपने हर वादे से मुकर रही है वहीं दूसरी तरफ आप की सरकार बनने के 48 घंटे के भीतर बिजली-पानी के चुनावी वादे को पूरा किया था।

पार्टी का कहना है कि यह बजट दिल्लीवासियों को कहीं से राहत नहीं देगा। लिहाजा आप आंदोलन जारी रखेगी। जरूरत पड़ी तो आंदोलन सड़कों पर होगा।

दिल्लीवासियों को जब तक बिजली-पानी पर राहत नहीं मिलती, आप चैन से नहीं बैठेगी। भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ पार्टी लड़ाई लड़ती रहेगी।

सोमवार को एलजी से मिलेंगे केजरीवाल

AAP will continue its electricity movement

‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल की सोमवार को उपराज्यपाल से मुलाकात होगी।

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को एलजी से मिलने का समय मांगा गया था, लेकिन व्यस्तता की वजह से तुरंत मुलाकात नहीं हो सकी।

राजनिवास से सोमवार सुबह 10-11 बजे के बीच का समय दिया गया है। इस दौरान केजरीवाल दिल्ली में विधायकों की खरीद-फरोख्त की चल रही कोशिश पर बात करते हुए विधानसभा भंग करने की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed