फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap will be issued every Lok Sabha Resolution letter from may first

हर लोकसभा के लिए आप जारी करेगी संकल्प पत्र, स्थानीय मुद्दों के सहारे चुनाव लड़ने की बनाई रणनीति

Wed, 24 Apr 2019 01:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 Apr 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
aap will be issued every Lok Sabha Resolution letter from may first
दिल्ली के सातों उम्मीदवारों के साथ गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी एक मई से हर लोकसभा का अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। इसमें स्थानीय मसलों की पहचान कर उसके समाधान की कार्ययोजना पेश की जाएगी। पार्टी पूरी दिल्ली के लिए अपना घोषणा पत्र 25 अप्रैल को जारी करेगी।

विज्ञापन

 
पार्टी की रणनीति है कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों के सहारे लड़ा जाए। चुनाव को राष्ट्रीय मसलों के इर्द-गिर्द ले जाना आप को ज्यादा फायदेमंद नहीं लग रहा है। फिर, भारी भरकम प्रचार अभियान व नामचीन सेलेब्रिटी को चुनाव प्रचार में बुलाने की भी आप की अपनी सीमा है। ऐसे में उन मसलों की पहचान की जा रही है, जिनसे आम दिल्लीवासी रोजाना जूझता है।   
विज्ञापन


गोपाल राय के मुताबिक, एक मई से आप अलग-अलग लोक सभाओं के लिए संकल्प पत्र जारी करना शुरू करेगी। अगले तीन-चार दिन में सभी लोक सभाओं का संकल्प पत्र जारी कर दिया जाएगा। इसमें स्थानीय स्तर के मसलों की चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 को आएगा आप का घोषणा पत्र
आप पूरी दिल्ली का अपना घोषणा पत्र 25 अप्रैल को जारी करेगी। यह दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जा दिलाने के इर्द-गिर्द सिमटा होगा। इसमें सीलिंग, मेट्रो विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि अलग-अलग मसलों पर केंद्र से पैदा की गई कथित अड़चनों का जिक्र होगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि पूर्ण राज्य होने से किस तरह से इन अड़चनों को दूर किया जा सकेगा। इसके अलावा चर्चा इस बात पर भी होगी कि सातों सांसद जीतने के बाद किस तरह से पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में मददगार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed