फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP will announce the leader of opposition after the oath taking of MLAs on February 24

Delhi: विधायकों की शपथ के बाद विपक्ष के नेता की घोषणा करेगी AAP, 2500 रुपये वाली योजना पर भी बोले गोपाल राय

Sun, 23 Feb 2025 08:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 23 Feb 2025 08:50 AM IST
सार

गोपाल राय ने कहा कि 24 फरवरी को शपथ के बाद आम आदमी पार्टी अपने विपक्ष के नेता की घोषणा करेगी। उन्होंने यह जानकारी देते हुए मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

विज्ञापन
AAP will announce the leader of opposition after the oath taking of MLAs on February 24
आप नेता गोपाल राय - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आप ने अपने मुख्य और अग्रिम मोर्चे के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आप नेता गोपाल राय ने यह जानकारी देते हुए मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। शनिवार को उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को शपथ के बाद पार्टी अपने विपक्ष के नेता की घोषणा करेगी। वहीं, आज आम आदमी पार्टी ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। दोपहर 1 बजे पार्टी मुख्यालय में विधायकों की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि बैठक में विधानसभा सत्र के एजेंडे पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


गोपाल राय ने बताया कि आप ने पूर्वांचल विंग, ऑटो विंग और महिला विंग समेत पार्टी की सभी प्रमुख शाखाओं के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की है। इसमें पार्टी की मुख्य शाखा और अन्य संगठनों के कामकाज को मजबूत करने के लिए चल रही पुनर्गठन प्रक्रिया पर चर्चा की गई। इसमें मुख्य विंग के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी तरह पार्टी अपने अन्य विंग का पुनर्गठन करेगी। आप के विधायक सदन में अपनी आवाज उठाएंगे। आप एक मजबूत सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए तैयारियों को और तेज करेगी।
विज्ञापन


इधर, गोपाल राय ने भाजपा के वादों, खासकर महिलाओं के लिए 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता योजना पर सवाल उठाया। राय ने कहा, भाजपा ने दिल्ली में महिलाओं को 2,500 रुपये देने का वादा किया था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पहली कैबिनेट बैठक में इसकी घोषणा करनी थी, जो नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed