{"_id":"5e4977f48ebc3ee59b3b2794","slug":"aap-will-add-one-crore-people-in-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ लोगों को जोड़ेगी आप, 23 फरवरी से 23 मार्च तक चलेगा सदस्यता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ लोगों को जोड़ेगी आप, 23 फरवरी से 23 मार्च तक चलेगा सदस्यता अभियान
Sun, 16 Feb 2020 10:42 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
आप नेता गोपाल राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सरकार बनाने के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) ने पूरे देश पर नए सदस्य जोड़ने की योजना तैयार कर ली है। पार्टी ने अगले एक महीने में एक करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए की प्रदेश इकाइयां अपने-अपने प्रदेशों में मुहिम चलाएंगी। देशभर से शपथ ग्रहण में शामिल होने दिल्ली पहुंचे आप पदाधिकारियों के साथ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास में बैठक कर यह फैसला लिया। राष्ट्र निर्माण अभियान के तहत जारी किए गए मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करके लोग पार्टी से जुड़ सकते हैं।
गोपाल राय ने बताया कि पार्टी की राज्य इकाइयों के पदाधिकारी राष्ट्र निर्माण अभियान को अपने-अपने राज्यों में लेकर जाएंगे। पूरे देश में 23 फरवरी से 23 मार्च के बीच अभियान चलेगा। लोग 9871010101 पर मिस्ड कॉल करके आप सदस्य बन सकते हैं। स्थानीय स्तर पर इसके लिए पोस्टर-बैनर के सहारे जानकारी आम लोगों तक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य इकाइयों के प्रदर्शन के आधार पर 23 मार्च के बाद अन्य राज्यों में चुनाव लड़ने का फैसला लिया जाएगा।