फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap volunteers protest outside sisodia house against netaji ram singh for joining aap

नेताजी रामसिंह के खिलाफ उठी 'आप' में आवाज, उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के घर के बाहर की नारेबाजी

Tue, 14 Jan 2020 10:35 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 14 Jan 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
aap volunteers protest outside sisodia house against netaji ram singh for joining aap
नेताजी राम सिंह के आप में शामिल होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध - फोटो : अमर उजाला

बदरपुर से पूर्व विधायक नेताजी रामसिंह को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल करने के विरोध में मौजूदा आप एनडी शर्मा अपने समर्थकों के साथ सोमवार रात उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मथुरा रोड स्थित आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन


इस मौके पर मौजूद लोगों ने विधायक के समर्थन में नारेबाजी की। साथ ही राम सिंह पर भूमाफिया होने का आरोप भी लगाया। हालांकि देर रात तक एनडी शर्मा की मुलाकात सिसोदिया से नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


एनडी शर्मा का कहना है कि बीते करीब छह सालों से बदरपुर के आप कार्यकर्ता जिस कांग्रेसी नेता राम सिंह के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे, आज पार्टी ने उसे ही अपने साथ ले लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व विधायक इलाके में करोड़ों में टिकट खरीदने का दावा करते हुए प्रचार भी कर रहे हैं। इससे आप कार्यकर्ता निराश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडी शर्मा ने कहा वह आप कार्यकर्ताओं की आवाज पहुंचाने उपमुख्यमंत्री के घर आए हैं। अभी उनसे मुलाकात नहीं हो सकी है। उन्होंने दावा किया कि बगैर मुलाकात किए वह वापस नहीं लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed