{"_id":"69dbb98349399bb59603ebd5","slug":"aap-taunts-lgs-activism-claims-cm-replacement-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132063-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एलजी की सक्रियता पर आप का तंज, सीएम बदलने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एलजी की सक्रियता पर आप का तंज, सीएम बदलने का दावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर हलचल पैदा करते हुए भाजपा पर मुख्यमंत्री बदलने की साजिश का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल की बढ़ती सक्रियता को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। इसे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कुर्सी के लिए खतरे का संकेत बताया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा दिल्ली में समानांतर सत्ता केंद्र खड़ा कर रही है। उनका आरोप है कि पार्टी नेतृत्व को अपनी ही मुख्यमंत्री की कार्यक्षमता पर संदेह है, इसलिए एलजी को आगे कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नए एलजी किसी आम कंटेंट क्रिएटर से भी ज्यादा रील बना रहे हैं, क्या अब शासन का मतलब रील बनाना रह गया है?
भारद्वाज ने कहा कि यदि भाजपा इतनी जल्दी मुख्यमंत्री बदलती है तो यह उसके लिए बेहद शर्मनाक स्थिति होगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के अंदर ही रेखा गुप्ता के नेतृत्व को लेकर असंतोष है और इसी वजह से विकल्प तलाशे जा रहे हैं।