{"_id":"d6a88da4c480d6559096fe10f6c7b7af","slug":"aap-supporters-of-haryana-protest-on-party-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनों से लड़ने हरियाणा से दिल्ली आए आप कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों से लड़ने हरियाणा से दिल्ली आए आप कार्यकर्ता
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Mar 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी में विरोध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को हरियाणा से आए कुछ कार्यकर्ता पहले से घोषित कुछ नामों को लेकर पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन पर बैठ गए।
विज्ञापन
जिन नामों पर उन्हें आपत्ति थी, उनका नाम इससे पहले आई उम्मीदवारों की सूची में शामिल है। इन्होंने आरोपों के सबूत भी पेश किए।
पढ़ें: एक और पत्रकार को मिला AAP का टिकट
विज्ञापन
नाराज कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब आम आदमी पार्टी भी अन्य पार्टियों की राह पर चल रही है। यहां भी पैसे और रिश्तेदारी के दम पर आम आदमी को नजरअंदाज करके लोकसभा का टिकट बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
कनॉट प्लेस स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे जसवीर ढाका ने बताया कि पार्टी ने किसी भी दागी को टिकट न देने का वादा किया था, लेकिन हिसार से युद्धवीर ख्यालिया, सोनीपत से जय सिंह ठेकेदार और रोहतक से नवीन जयहिंद पर भ्रष्टाचार और दागी होने के बावजूद लोकसभा का टिकट दिया।