फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP Sunderkand Path in Delhi today and Anurag Thakur reached Hanuman Temple Connaught Place

'आप' में राम लहर: CM केजरीवाल पत्नी समेत सुंदरकांड पाठ में हुए शामिल, अनुराग ठाकुर ने की हनुमान मंदिर की सफाई

Tue, 16 Jan 2024 04:53 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 04:53 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में राम भक्त हनुमान यानी महाबली की एंट्री हो चुकी है। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने चिराग दिल्ली में आयोजित सुंदरकांड पाठ में भाग लिया। सीएम केजरीवाल ने भी पत्नी के साथ सुंदरकांड का पाठ किया।

विज्ञापन
AAP Sunderkand Path in Delhi today and Anurag Thakur reached Hanuman Temple Connaught Place
पत्नी के साथ सीएम केजरीवाल ने किया सुंदरकांड का पाठ - फोटो : एएनआई

विस्तार

अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिल्ली में भक्ति भाव से ओतप्रोत माहौल हो गया है। जहां एक ओर आम आदमी पार्टी (आप) ने हर माह के पहले मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का एलान किया है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता मंदिर परिसरों की सफाई कर रहे हैं। क्या पक्ष क्या विपक्ष सभी भक्ति की लहर में डुबकी लगा रहे हैं। दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज ने चिराग दिल्ली में आयोजित सुंदरकांड पाठ में भाग लिया। वहीं 'आप' संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पत्नी के साथ सुंदरकांड का पाठ किया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांसुरी स्वराज ने आप पर कसा तंज
आम आदमी पार्टी के सुंदरकांड पाठ को लेकर भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने  कहा कि वह और उनका परिवार अयोध्या में बन रहे राम मंदिर से निराध है। क्योंकि वे वहां एक स्कूल बनाना चाहते थे। विपक्ष के विरोध के बावजूद वहां पर राम मंदिर बन रहा है। आम आदमी पार्टी अपना रंग बदलने के लिए जानी जाती है और अब उसने भगवा ड्रेस पहन ली है। 

सीएम केजरीवाल ने दिल्लीवालों को किया आमंत्रित
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि सबकी सुख शांति और तरक्की के लिए आम आदमी पार्टी दिल्ली में कई जगह सुंदरकांड का पाठ करवा रही है। मैं अपनी धर्मपत्नी के साथ आज मंगलवार दोपहर तीन बजे रोहिणी के मंदिर में सभी भक्तजनों के साथ सुंदरकांड पाठ करूंगा। आप सभी अपनी सुविधानुसार अपने घर के पास होने वाले पाठ में आमंत्रित हैं। 

भाजपा का दिल्ली के मंदिरों में स्वच्छता अभियान
वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के मंत्री से लेकर पार्टी नेता तक सभी  स्वच्छता अभियान के तहत मंदिरों की साफ-सफाई कर रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वच्छता अभियान के तहत दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर परिसर की सफाई की।

आम आदमी पार्टी का एलान
अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से एक सप्ताह पहले आम आदमी पार्टी सभी विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ कर रही है। पार्टी का कहना है कि भगवान राम सबके अराध्य हैं। रामचरितमानस के सुंदरकांड के पाठ से दिल्ली में रहने वाले लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि आएगी। पार्टी का दावा है कि आयोजन एक दिन का नहीं होगा। फैसला किया गया है कि अब से हर महीने के पहले मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करवाया जाए। पार्टी इसके लिए अलग से संगठन बनाएगी।

हर महीने के पहले मंगलवार होगा सुंदरकांड का पाठ
आप के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी के कई विधायक पहले से ही आप के कई विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में सुंदरकांड का कार्यक्रम करा रहे हैं। कुछ साथी मंगलवार को हनुमान चालीसा भी अपने-अपने क्षेत्रों में कराते हैं, लेकिन अब पार्टी ने तय किया है कि सुंदरकांड पाठ का आयोजन एक तयबद्ध तरीके से पूरी दिल्ली में किया जाएगा। पार्टी ने इसके लिए एक नया संगठन बनाया है। इसके माध्यम से पूरी दिल्ली में सुनियोजित तरीके से सुंदरकांड पाठ का कार्यक्रम चलाया जाएगा।

ये है आप की दिल्ली में योजना
उन्होंने बताया कि आप सुंदरकांड के पाठ का आयोजन पहले विधानसभा स्तर पर करेगी। इसके बाद वार्ड स्तर और फिर मंडल स्तर पर भी किया जाएगा। जब यह कार्यक्रम मंडल स्तर पर होने लगेंगे, तब हर महीने दिल्ली के अंदर 2,600 से ज्यादा जगहों पर सुंदरकांड पाठ का कार्यक्रम होने लगेगा। इसके तहत कहीं पर सुंदरकांड होगा तो कहीं पर हनुमान चालीसा का आयोजन किया जाएगा।

मीनाक्षी लेखी ने केजरीवाल पर बोला हमला
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के आयोजन को कराए जाने पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल वही व्यक्ति हैं जिन्होंने एक बार कहा था कि राम मंदिर नहीं बनाना चाहिए क्योंकि वह बाबरी मस्जिद है। मैं उन्हें याद दिलाना चाहती हूं कि 1858 से लेकर अब तक करीब पांच लाख लोगों ने मंदिर को पाने और इसे बनाने में अपने प्राणों की आहुति दी है। जो लोग राम मंदिर बनाए जाने का विरोध कर रहे थे, वो आज सुंदरकांड करा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed