फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP Style Night shelters engages in Faridabad

फरीदाबाद में भी लगे AAP स्टाइल रैन बसेरे

Fri, 03 Jan 2014 11:55 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 03 Jan 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
AAP Style Night shelters engages in Faridabad

दिल्ली के आम आदमी पार्टी की सरकार की तर्ज पर फरीदाबाद में भी टेंट वाले रैन बसेरे तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन


ताकि बेघर लोगों को कड़कड़ाती ठंड से बचाया जा सके। रेडक्रॉस सोसायटी ने प्रयोग के तौर पर ओल्ड रेलवे स्टेशन के पास पांच रैनबसेरे बनाए गए हैं। इसके बाद जगह-जगह टेंट वाले रैन बसेरों को ही बनाया जाएगा।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जिले में चार स्थाई रैन बसेरे बनाए गए थे। यह रैन बसेरे जनता कॉलोनी, सेक्टर-12 व ओल्ड फरीदाबाद में स्थित हैं। सभी रैन बसेरे आबादी से अलग हैं।
विज्ञापन


ऐसे में बेघर लोग इनमें जाने की जगह सड़क पर सोना ही बेहतर समझते हैं। सोसायटी की एक टीम घूमकर रात को सड़क पर सोने वाले लोगों को रैनबसेरे में ले जाने का आह्वान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन लोग टीम को देखकर जाने के बजाय भय के भाग जाते हैं।

कई जगहों को किया जा रहा है चिन्हित
जिला रेडक्रॉस सोसायटी की टीम ऐसी जगहों को चिन्हित कर रही है जहां टेंट वाले रैन बसेरे बनाए जा सकते हैं।

रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डीआर शर्मा ने बताया कि शहर की फैक्ट्रियों के पास ही रैन बसेरों को बनाने की योजना बनाई जा रही है। ताकि लोगों को अधिक दूर न जाना पडे़। एक टेंट में पांच व्यक्ति सो सकते हैं।


सोसायटी के सदस्यों के अनुसार जिन बेघर लोगों को किसी तरह से सेक्टर-12 स्थित रैन बसेरे में ले जाया जाता है। वह रात को सोसायटी के पैसों से खाना खाने के बाद सुबह वापस जाने का किराया भी मांगते हैं।

ऐसे में टेंट वाले रैन बसेरों से सोसायटी को इस मुसीबत से भी मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed