'Iron Lady'-'IRun Man' के बीच '3डी' की जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरण बेदी के सार्वजनिक बहस से इंकार के बाद उठ रहे स्वरों को दबाने के लिए भाजपा ने आज प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इस प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आप केवल 3डी का नाम है। वह 3डी हैं धरना, ड्रामा और डीबेट।
वहीं संबित पात्रा ने कहा कि भाजपा का मतलब भी 3डी ही है। लेकिन अर्थ बदल जाता है। हम जिस 3डी के तहत काम करते हैं उसका मतलब डेवलपमेंट, डेमोक्रेसी और डिलीवरी है।
पात्रा ने कहा कि AAP का मतलब आदमी पार्टी नहीं 'ऑल अबाउट पॉलिटिक्स' (राजनीति के लिए सबकुछ) है। उन्होंने कहा कि आप का काम लोगों की सेवा करना नहीं केवल राजनीति करना है।
संबित पात्रा ने डिबेट की चुनौती को सिरे से खारिज करते हुए इसे घटिया पब्लिसिटी स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि ये सब मात्र ओछी राजनीति है, अगर केजरीवाल को डिबेट करना ही है तो संसद में करें जहां उसकी सही जगह है।
"Iron Lady" और "I-Run Man" के बीच है मुकाबला
संबित पात्रा ने ये भी कहा कि जब केजरीवाल के पास समय था तब तो वह भाग गए। तब केजरीवाल ने संसद में बहस क्यों नहीं की, क्यों इस्तीफा दे दिया। पात्रा ने ट्विटर पर चल रही राजनीति की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि अब ट्विटर का एक नया खेल शुरू हो गया है।
अब अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि किरण बेदी उन्हें ट्विटर पर अनब्लॉक कर दें। पात्रा ने सवाल करते हुए कहा कि अनब्लॉक करने वाली बात केजरीवाल आज क्यों कर रहे हैं। उन्हें तो किरण जी ने 15 महीने पहले से ही ब्लॉक किया हुआ है।
पात्रा आगे बोले कि दिल्ली की लड़ाई अब "Iron Lady" और "I-Run Man" के बीच की है। एक भगोड़े और एक कद्दावर महिला के बीच की जंग है दिल्ली का चुनाव। उन्होंने यह भी कहा कि यह ड्रामा और विकास की लड़ाई है, जहां विकास, ड्रामा को हरा देगा। अराजकतावाद सुप्रशासन से हार जाएगा।