Delhi: रीना गुप्ता ने BJP भाजपा प्रवक्ता पर अभद्रता के लगाए आरोप, कहा- फोटो लगाने से नहीं होता महिला सशक्तिकरण
रीना गुप्ता ने कहा है कि 'भारतीय जनता पार्टी की यही सोच है कि महिलाओं को गालियां दो, बदतमीजी करो और हमें ऊंचा पद मिलेगा। पीएम को महिला सशक्तिकरण की बात नहीं करनी चाहिए, सिर्फ महिलाओं की फोटो लगा देने से महिला सशक्तिकरण नहीं होता'।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया द्वारा दिए गए बयान को लेकर भाजपा पर दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) हमलावर है। आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि गौरव भाटिया ने कल लाइव डिबेट में मेरे साथ बदतमीजी की।
रीना गुप्ता ने कहा है कि 'भारतीय जनता पार्टी की यही सोच है कि महिलाओं को गालियां दो, बदतमीजी करो और हमें ऊंचा पद मिलेगा। पीएम को महिला सशक्तिकरण की बात नहीं करनी चाहिए, सिर्फ महिलाओं की फोटो लगा देने से महिला सशक्तिकरण नहीं होता'।
गुरुवार को पत्रकार वार्ता में रीना गुप्ता ने 10 पेज की लिस्ट दिखते हुए कहा कि इसमें उन सभी बड़े-बड़े भाजपा नेताओं के नाम हैं, जिन्होंने महिलाओं के साथ बलात्कार, यौन शोषण, उत्पीड़न किया है।महिलाओं का शोषण करने वाले नेताओं का करियर भाजपा में ऊंचा ही गया है। इसलिए इनके प्रवक्ता लाइव टीवी पर मुझे कहते हैं कि 'मैं तुम्हें छेड़ूंगा, इसमें कुछ ग़लत नहीं है'।
कल Live TV पर जब मैने छेड़खानी पर विरोध जताया, तब @BJP4India के बदतमीज प्रवक्ता कहने लगा की " छेड़ने से क्या दिक्कत हैं? "
— Reena Gupta (@Gupta_ReenaG) September 7, 2023
बेटी बचाओ की बात करने वाले बलात्कारी जनता पार्टी के नेताओं की यही असलियत हैं ‼️ https://t.co/D297VX933m pic.twitter.com/ASXRYhGbti