फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap slams modi government for calling isi officer in pakistan git team

सेना की चौकीदारी हैं पाकिस्तानी शानों में: कुमार विश्वास

Tue, 29 Mar 2016 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Mar 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
aap slams modi government for calling isi officer in pakistan git team
आप का पाकिस्तानी जांच दल के खिलाफ प्रदर्शन
पठानकोट हमले की जांच के लिए भारत पहुंची पाकिस्तान की जीआईटी टीम का पूरे देश में विपक्षी पार्टियां विरोध कर रही हैं। इसे लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार ने पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को भारत पहुंची पाकिस्तानी टीम का विरोध कल दिल्ली विधानसभा में भी हुआ। इसके साथ ही दिल्ली के सीएम केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में अनेक ट्वीट किए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान की जीआईटी टीम का विरोध ‌इसलिए हो रहा है क्योंकि इस टीम में आईएसआई का एक अधिकारी भी शामिल है जो विरोध का मुख्य कारण है। इसी के चलते सोशल मीडिया पर मोदी शेम्स ‌इंडिया नाम से ट्रेंड भी टॉप पर बना हुआ है। आम आदमी पार्टी आईएसआई अधिकारी के विरोध में जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार के विरोध में किए गए कुछ ट्वीट्सः




 

पठानकोट हमले की जांच करने पहुंची है पाक‌िस्तानी टीम

aap slams modi government for calling isi officer in pakistan git team
AAP Protest

दिल्ली विधानसभा में बजट पेश होने के साथ ही ‘आईएसआई गो-बैक’, ‘पाकिस्तानी गो बैक’, ’मोदी जी शर्म करो’ के नारे लगे। दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा के नेतृत्व में ‘आप’ के विधायकों ने सदन के अंदर और बाहर नारेबाजी की।

विधायकों का कहना था कि आजाद भारत में ऐसा पहली बार हो रहा है कि जिन्होंने बम धमाका किया, हजारों लोगों की जान ली, उन्हें मेहमान बनाकर दिल्ली लाया गया है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हम किसी भी हालत में आईएसआई और उसकी पाकिस्तानी टीम को पठानकोट में घुसने नहीं देंगे। मोदी सरकार ने पाकिस्तान के सामने घुटने टेक दिए हैं।






पंजाब में हो रहा है प्रदर्शन

aap slams modi government for calling isi officer in pakistan git team
आप का पाकिस्तानी जांच दल के खिलाफ प्रदर्शन

वहीं कपिल मिश्रा ने कहा कि आतंकवादी घटनाएं होती रही हैं लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ कि पाकिस्तान से जांच टीम आई हो। पाकिस्तान ही लोगों को मारेगा व पाकिस्तान ही बताएगा कि किसने मारा।

जांच टीम में तनवीर अहमद नाम का व्यक्ति आईएसआई से जुड़ा है। भारत को अपनी जांच टीम पाकिस्तान भेजनी चाहिए थी। उल्लेखनीय है कि पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले की जांच के लिये पकिस्तान की टीम दिल्ली आई हुई है।

यह टीम पठानकोट भी जाने वाली है। इस मामले में कुछ भारतीय अधिकारियों की पूछताछ भी पाकिस्तानी जांच टीम द्वारा किए जाने की बात की जा रही है।
 



'हाफिज सईद भारत में है या पाकिस्तान में?'

aap slams modi government for calling isi officer in pakistan git team
दिल्ली विधानसभा में विरोध - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
कपिल मिश्रा का कहना है कि इस जांच टीम में तनवीर अहमद नाम का व्यक्ति आईएसआई से जुड़ा है। यह कहीं से बर्दास्त नहीं किया जा सकता है कि पाकिस्तान जांच करने आए और वही हमले भी करे।

कपिल मिश्रा का कहना है कि 'एक तरफ मोदी सरकार कहती है कि हमले पकिस्तान से करवाए गए हैं तो वही देश कैसे जांच करने आ सकती है।

क्या वे सबूत इकट्ठा करने भारत आए है। पाकिस्तान आर्मी भारत यहां जांच करने क्यों आई है, हाफिज सईद पाकिस्तान में है या भारत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed